
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 जून।जनपद के महान शख्सियत,चर्चित व्यवसायी एवं आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी के पति सह प्रतिनिधि स्व. प्रेम पंकज उर्फ ललन जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन माडल स्कूल परिसर में किया गया जहां हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
उनके श्राद्धकर्म के अवसर पर व्यवसायी समाजसेवी जनप्रतिनिधि और हजारों शुभेच्छुक श्रद्धांजलि सभा में सरीक हुए।उन्होंने साइकिल पोलो, फुटबॉल एवं वॉलीबॉल जैसे खेलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष के रूप में लगभग दस वर्षों तक आयोजन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया तथा डिजिटल श्रीकृष्ण लीला ऐतिहासिक यादगार है।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में आलोक अंजन उर्फ छोटे, राजीव रंजन, अभिजीत आनंद, प्रतीक राज, कर्नल राणा प्रताप सिंह, पत्रकार सुशील सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, सोनू कुमार राय, मंत्री संजय सिंह टाइगर, पूर्व एमएलसी लालदास राय, पूर्व विधायक विजेंद्र कुमार यादव, पूर्व विधायक अरुण यादव, विधायक महेश पासवान, दुर्गा राज, रेडक्रॉस की सचिव डा विभा , पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, पर्यावरण विद आनंद कुमार,अंजू कुमारी, भाजपा नेता रमन सिंह, अजय सिंह, हाकिम प्रसाद, अंजनी तिवारी, उमेश बेरिया, चंद्रभानु गुप्ता, रमेश यादव, संटू लाल, प्रिंस बजरंगी, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार तथा कैट के प्रदेश अध्यक्ष अशोक जी सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल थे।
