RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने की आईसीडीएस निदेशालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में आईसीडीएस निदेशालय अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान पोषण अभियान से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देशित किया कि सभी लाभार्थियों का एफ.आर.एस शीघ्र पूर्ण कर पोषाहार का समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही,पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर्स पर शत-प्रतिशत डेटा अपलोड कराने को भी प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया।आंगनवाड़ी केंद्रों की भौतिक स्थिति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक केंद्र पर नल-जल की सुविधा तथा शौचालय का प्रबंध अविलंब सुनिश्चित किया जाए।इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत निर्धारित मासिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। साथ ही, पोषण ट्रैकर पर नियमित डेटा अपडेट करने एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का समय-समय पर निरीक्षण कर सभी निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश डीपीओ आईसीडीएस को दिया गया।
बैठक में डीपीओ,आईसीडीएस, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक (पोषण अभियान) एवं जिला मिशन समन्वयक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 20 नवंबर 25

rktvnews

भोजपुर:माँ गायत्री विद्या मंदिर में चलो पौधा लगाये, वातावरण को स्वच्छ बनाए कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बक्सर:एम०पी० उच्च विद्यालय, बक्सर में पटना प्रमंडल द्वारा एक दिवसीय वॉलीबॉल अन्डर-15 (बालक वर्ग) चयन प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:महिला शक्ति के सुझावों से तय होगी प्रदेश के विकास की दिशा :मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

बागपत:विकसित भारत में युवाओं की भागीदारी का संदेश लेकर लखनऊ में गूँजेंगे अमन और शिवम।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बागपत में ‘बर्तन बैंक’ पहल की शुरुआत, गांव ग्वालिखेड़ा से की जो विभिन्न सामाजिक उद्देश्यों से जुड़ी है इस पहल से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा।

rktvnews

Leave a Comment