RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर :शिवलोक परिसर से भव्य ड्रोन शो का हुआ आयोजन।

तीसरी सोमवारी को शिव गाथा थीम पर ड्रोन शो का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)28 जुलाई।राजकीय श्रावणी मेला, 2025 की भव्यता और दिव्यता के अनुरूप श्रद्धालुओं को कई नए और अनोखे अनुभव से रूबरू हो रहे हैं। इस कड़ी में आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की उपस्थिति में शिवलोक परिसर में तीसरी सोमवारी को एक बार फिर शिव गाथा थीम पर ड्रोन शो का आयोजन किया गया। साथ ही बाबा मंदिर की परिधि से पांच किलोमीटर तक के दायरे में ये अद्भुत नजारा श्रद्धालुओं को शाम 08 बजे के बाद आकाश में देखने को मिले, जिसकी सभी ने जमकर तारीफ की।
इसके अलावा ड्रोन शो के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ मंदिर से जुड़ी विभिन्न पौराणिक महत्व, श्रावणी मेला एवं ज्योतिर्लिंग से जुड़ी जानकारी को प्रदर्शित किया गया। साथ ही शिवलोक परिसर में करीब 20 से 25 मिनट का ड्रोन शो का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा में भारत स्काउड गाइड का 6 दिवसीय कार्यक्रम का समापन।

rktvnews

जयपुर:गणगौर उत्सव के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारत के प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले पड़ोसी देशों के नेताओं के सम्मान में भोज का आयोजन किया।

rktvnews

भोजपुर:बजट शानदार व प्रेरणादायक: रितेश कुमार सिंह

rktvnews

राजस्थान:अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक संध्या में राज्य के लोक कलाकारों ने समा बांधा।

rktvnews

चतरा:विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का किया आह्वान।

rktvnews

Leave a Comment