RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बक्सर से लापता स्वर्ण व्यवसायी आरा से बरामद।

शाहपुर/भोजपुर( राकेश मंगल सिन्हा) ,17 मई। बक्सर से लापता करनामेपुर के एक स्वर्ण व्यवसायी सरोज कुमार वर्मा को पुलिस ने आरा से बरामद किया है। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के करनामेपुर के स्व त्रिलोकी प्रसाद का पुत्र सरोज कुमार वर्मा (28 वर्ष) 3 मई 2023 को 11 बजे दिन में अपने घर करनामेपुर से सोना के दुकान का सामान खरीदने के लिए बक्सर गया था। वहाँ से उसने अपनी पत्नी पूजा देवी को मोबाइल पर बताया कि वह रात 8-9 बजे तक घर वापस आयेगा। परंतु रात में घर नहीं लौटा। चिंतित परिजनों और सगे संबंधियों ने बक्सर स्थित सोना बाजार में जाकर उसके बारे में जानकारी ली। लेकिन वहां पर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। अंत में 6 मई 2023 को सरोज कुमार वर्मा के भाई मनोज प्रसाद ने उसके गुमशुदगी की रिपोर्ट करनामेपुर ओपी थाना में लिखवाई जिसके आलोक में कांड संख्या 181/23 दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि एवं आईओ उदय शंकर और पुलिस बल के साथ नाटकीय तरीके से आरा बस स्टैंड के पास से सरोज कुमार वर्मा को बरामद कर लिया। पुलिस ने व्यवहार न्यायालय आरा में सरोज कुमार वर्मा का धारा 164 के तहत बयान कराया।

Related posts

17 मार्च को रसोइया महासंघ जिलाधिकारी सासाराम के समक्ष करेगा धरना प्रदर्शन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त कीर्तिश्री ने किया पत्थलगड्डा प्रखंड का व्यापक निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:राज्यपाल के दिशा निर्देश पर ही हो प्रधानाचार्यों की नियुक्ति।

rktvnews

बक्सर:जिलाधिकारी ने दिव्यांगो के बीच आयोजित किए गए विविध खेलों के चयनित प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत।

rktvnews

अवैध खनन,परिवहन व भंडारण करने वालो के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,निलंजन नदी के सिंधवारिया घाट से एक ट्रैक्टर अवैध बालू लदा हुआ किया गया जप्त!अवैध खनन में संलिप्त लोगों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा:जिला खनन पदाधिकारी

rktvnews

कर्तव्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक एवं अपडेट रहें प्रधान सहायक : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment