RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जवइनिया के बाढ व कटाव पीङितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

जवइनिया मे बाढ़ व कटाव प्रभावित लोगों से बातचीत करते आरा सांसद सुदामा प्रसाद

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई। जवइनिया गाँव के कटाव प्रभावित परिवारों से मिले आरा सांसद सुदामा प्रसाद। सांसद सुदामा प्रसाद ने हो रहे कटाव का मुआयना किया। उन्होंने जवइनिया बांध तथा दामोदरपुर बांध पर शरण लिए विस्थापित परिवारों से मिलकर उनका दुख-दर्द सुना। उन्होंने सरकार द्वारा चलाये जा रहे सामुदायिक किचेन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सरकार विस्थापित परिवारों को तत्काल ऊँचे स्थान पर जमीन उपलब्ध कराकर घर बनाने के लिए पांच लाख रुपया दे। उन्होंने कहा कि एक लाख बीस हजार रूपया से घर नहीं बनेगा। विस्थापित परिवारों की बांध पर दुर्दशा देखकर दंग रह गये सांसद सुदामा प्रसाद। लोग खुले आसमान के नीचे जमीन पर बिछाकर सो रहे हैं। जानवरों, सांप-बिच्छू तथा कीड़ा-मकोड़ों के भय से सशंकित हैं लोग।

Related posts

भोपाल:‘मन्नतों के धागे’ उपन्यास लोकार्पित।

rktvnews

एमएसपी, ऋण माफी और फसल बीमा : क्या अपेक्षा है देश के किसानों की आगामी बजट से?

rktvnews

भोजपुर: प्रधानमंत्री की मां को गाली की घटना पर बिफरे राघवेंद्र प्रताप,कहा अगर सामने पड़ जाते राहुल गांधी तो उनके दहन की भी बढ़ जाती संभावना।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण: डीएम और डीडीसी ने 50 लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत प्रदान किया स्वीकृति पत्र।

rktvnews

भोजपुर : श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह यज्ञ में शिव बारात प्रसंग सुन झूम उठे दर्शक।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 1 दिसंबर 2023 को केरल के तिरुवनंतपुरम का दौरा करेंगे।

rktvnews

Leave a Comment