RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर:यूजीसी नेट में जननायक कर्पूरी ठाकुर विधी महाविद्यालय,बक्सर के संस्थापक की दो पोतियों ने उच्च स्कोर प्राप्त कर जिले का नाम किया रौशन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 जुलाई।जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय, बक्सर के संस्थापक व बक्सर सिविल कोर्ट के वरीय अधिवक्ता गणपति मंडल की दो पोतियां रिशिता और अस्मिता ने शिक्षा जगत की प्रतिष्ठित यूजीसी नेट परीक्षा 2025 में अच्छे स्कोर के साथ उतीर्ण होकर बक्सर जिला का नाम रौशन किया है। जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय बक्सर के सचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की
अस्मिता ने 75.25 परसेंटाइल के साथ नेट पीएचडी किया है तो उसकी छोटी बहन रिशिता ने 99.23 परसेंटाइल के साथ JRF क्वालीफाई किया है। रिशिता ने पिछले वर्ष भी नेट क्वालीफाई किया था। दोनों बहने बक्सर के वुड स्टॉक  की छात्रा रही है और पटना विश्वविद्यालय से MA पॉलिटिकल साइंस से अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्णेन हैं मां संगीता देवी अपनी दोनों उत्तीर्ण बेटियों को तीसरी बेटी और बेटे के साथ उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए मिठाईयां खिलाकर खुशियां मना रही हैं तो जननायक कर्पूरी ठाकुर विधि महाविद्यालय के सचिव सह सीनेट सदस्य डॉ. विनोद कुमार सिंह, प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण अली अल्बर्ट ,प्रोफेसर मंगल सिंह, अखिलेश मंडल , माला दास ,पुष्पा सिंह, उपेंद्र सिंह , अलका कुमारी,अरुण कुमार सिंह ,जैनेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह वगैरह ने अस्मिता और रिश्ता को बधाइयां दी हैं। महाविद्यालय के अध्यक्ष दादा गणपति मंडल ने भी बधाई दी है एवं महाविद्यालय के पुस्तकाध्यक्ष  मुकेश कुमार सिंह ने भी अपनी दोनों बेटियों को बधाई के साथ उनके उज्ज्वल  भविष्य की कामना की  है।

Related posts

उज्जैन:ईवीएम मशीनों का फर्स्ट सप्लीमेंट्री रेंडामाइजेशन सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले विधायक राकेश रंजन 

rktvnews

उपराष्ट्रपति 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर का दौरा करेंगे।

rktvnews

भाजपा ओबीसी मोर्चा ने जगदीशपुर विधानसभा में आरके सिंह के पक्ष में समर्थन मांगा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: आदर्श क्लब ने बनाई सेमी फाइनल में जगह।

rktvnews

महाकुंभ नगर के त्रिवेणी मार्ग पर केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment