RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महाराजा कॉलेज में ‘सावन महोत्सव’ संपन्न,सफल प्रतिभागियों को प्राचार्या प्रो कनकलता ने किया पुरस्कृत।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 जुलाई। शुक्रवार को महाराजा कॉलेज, आरा के विभिन्न क्लबो द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सावन महोत्सव’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, कलात्मकता और सामूहिक सहभागिता को मंच देना था। महोत्सव के पहले दिन, संदीपनि फाइन आर्ट्स क्लब द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता, ग्लास पेंटिंग प्रतियोगिता, तथा ‘वेस्ट से बेस्ट’ थीम पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्रों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुंदर कृतियों के माध्यम से अपनी सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन का आयोजन ध्रुपद संगीत क्लब एवं नटराज नृत्य क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हुआ, जिसमें लोक एवं शास्त्रीय गीत एवं नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसे नवागत प्राचार्या प्रो. कनकलता एवं प्रो. सुनीता शर्मा (जो हाल ही में ललित नारायण कॉलेज, भगवानपुर की प्राचार्या नियुक्त हुई हैं) ने कार्यक्रम समन्वयकों डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रज्ञा राय एवं डॉ. प्रियांका कुमारी के साथ मिलकर सम्पन्न किया। इसके उपरांत श्रीमद् भागवत गीता पर आधारित एकल नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके पश्चात गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता में लोक संस्कृति और शास्त्रीय शैली का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस संपूर्ण कार्यक्रम की एंकरिंग अंग्रेजी विभाग की छात्रा भारती और इतिहास विभाग के छात्र अमित द्वारा अत्यंत प्रभावशाली ढंग से की गई।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रोफेसर कनक लता ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो एवं सभी वालंटियर छात्रों को मेडल देकर सम्मानित किया ।
मेहंदी प्रतियोगिता के विजेता प्रथम पुरस्कारइतिहास विभाग के अमित कुमार, द्वितीय दर्शनशास्त्र विभाग के निशा सिंह और तृतीय स्थान पर भूगोल विभाग के शगुन रही
मॉडल कंपटीशन के विजेता इस प्रकार हैं -प्रथम स्थान पर भूगोल विभाग की सुषमा, द्वितीय स्थान पर बीसीए की खुशबूऔर तृतीय स्थान पर दर्शनशास्त्र विभाग की निशा सिंह रहीI ग्लास पेंटिंग में प्रथम स्थान पर भूगोल विभाग की छात्रा श्वेता पांडे. नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मुस्कान और रिया को संयुक्त रूप से दिया गया. द्वितीय स्थान पर चंदा और अनुष्का संयुक्त रूप से रहे व तृतीय स्थान पर आरती रही. युगल नृत्य प्रतियोगिता में मुस्कान एवं निशा प्रथम स्थान पर रहे जबकि साक्षी और अमित द्वितीय स्थान पर रहे l अपने प्रेरणादायक संदेश में प्रो. कनकलता ने कहा कि, “विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा उनकी सम्पूर्ण व्यक्तित्व निर्माण की नींव है और सांस्कृतिक गतिविधियाँ उनके समग्र विकास का अभिन्न अंग हैं।” उन्होंने कार्यक्रम समन्वयकों डॉ. द्वीपिका शेखर सिंह, डॉ. वंदना सिंह, डॉ. प्रज्ञा राय एवं डॉ. प्रियांका कुमारी के उत्कृष्ट समन्वयन और आयोजन क्षमता की प्रशंसा की। साथी उन्होंने प्रधानाचार्य के रूप में महाराजा कॉलेज को एक सर्वश्रेष्ठ महाविद्यालय के रूप में विकसित करने के अपने संकल्प को दोहराया।
यह दो दिवसीय महोत्सव न केवल कला और संस्कृति का उत्सव था, बल्कि विद्यार्थियों के आत्म-प्रकाशन, टीमवर्क और संगठनात्मक कौशल का भी सशक्त उदाहरण बना।

Related posts

रायपुर : श्रवण यंत्र मिलने से दिव्यांग शिवम की खुशी हुई दुगनी।

rktvnews

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना — किसान का काम करते हुए अंग-भंग या मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये तक की सहायता, अब तक 11 हजार 777 पीड़ित किसानों को मिला 176 करोड़ 37 लाख रुपये का आर्थिक संबल

rktvnews

दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 700 छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भिण्ड में विकास की बयार बह रही है – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:06 नवंबर 23

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

Leave a Comment