RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 जुलाई।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर द्वारा 192- संदेश विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक प्राप्त एवं अपलोड किए गए गणना प्रपत्रों, मृत मतदाताओं तथा स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं से संबंधित आंकड़ों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। साथ ही, इनसे संबंधित सूची भी सभी दलों को उपलब्ध कराई गई। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समयरेखा के अनुसार 26 जुलाई 2025 को गणना प्रपत्र भरने की अंतिम तिथि है। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपील की कि जिन पात्र मतदाताओं ने अभी तक अपना गणना प्रपत्र नहीं भरा है, वे शीघ्र अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क करें अथवा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किए गए ऑनलाइन लिंक या QR कोड के माध्यम से स्वंय फॉर्म भर कर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराएं।
इस बैठक में भूमि सुधार उपसमाहर्ता,आरा सदर सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: सारण:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सोनपुर मेला के सफल आयोजन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतर्विभागीय बैठक।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस।

rktvnews

भारत-फिलीपींस की व्यापार और निवेश पर संयुक्त कार्य समूह की 14वीं बैठक मनीला में आयोजित।

rktvnews

भोजपुर: जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए सेना के वाहन दुर्घटना में घायल सैनिक को किया सम्मानित।

rktvnews

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स ऋषिकेश के पांचवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment