RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

लोक सभा अध्यक्ष ने सोमनाथ चटर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 25 जुलाई।लोक सभा अध्यक्ष,ओम बिरला ने आज पूर्व लोक सभा अध्यक्ष, सोमनाथ चटर्जी की जयंती पर संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, संसद सदस्यों, पूर्व संसद सदस्यों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी संविधान सदन के केंद्रीय कक्ष में सोमनाथ चटर्जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
लोक सभा के महासचिव, उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव, पी.सी. मोदी ने भी सोमनाथ चटर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सोमनाथ चटर्जी का जन्म 25 जुलाई 1929 को तेजपुर, असम में हुआ था। पेशे से एक प्रतिष्ठित वकील, श्री चटर्जी ने 1968 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया और 1971 में पहली बार लोक सभा के लिए चुने गए और उन्होंने लगातार दस बार संसद सदस्य के रूप में कार्य किया। 4 जून 2004 को, श्री चटर्जी सर्वसम्मति से 14वीं लोक सभा के अध्यक्ष चुने गए, और 31 मई 2009 तक इस पद पर रहे।
अपनी बुद्धिमत्ता, वाक्पटुता और संसदीय मूल्यों के प्रति गहन प्रतिबद्धता के लिए सुविख्यात, श्री चटर्जी ने सदन में वाद-विवाद की गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
भारत की संसद में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए, उन्हें 1996 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने संसदीय कार्यप्रणाली को आधुनिक और लोकतांत्रिक बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहलें कीं। उल्लेखनीय है कि उन्होंने जुलाई 2006 में 24 घंटे प्रसारण करने वाले संसदीय चैनल, लोक सभा टेलीविजन (LSTV) का शुभारंभ किया और अगस्त 2006 में उच्च तकनीक वाले संसदीय संग्रहालय का उद्घाटन किया।
संविधान सदन में पूर्ववर्ती लोक सभा कक्ष की बाहरी लॉबी में सोमनाथ चटर्जी का चित्र सुशोभित है जिसे श्री मनीष कुमार राव ने चित्रित किया था और इसका अनावरण 10.02.2014 को तत्कालीन राष्ट्रपति, प्रणब मुखर्जी द्वारा किया गया था।

Related posts

दुमका: जिला के सभी 70 खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती सम्पन्न।

rktvnews

नई दिल्ली:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण सभा, 2024 का उद्घाटन किया।

rktvnews

जनसंपर्क अभियान के तहत घर घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बता रहे भाजपाई।

rktvnews

आईएनएस सर्वेक्षक पोर्ट लुइस पहुंचा।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर प्रदेश में मेरठ के एक नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति की मृत्‍यु पर स्वतः संज्ञान लिया है।

rktvnews

गिरिडीह:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में दी जानकारी।

rktvnews

Leave a Comment