RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में सम्पन्न हुआ पुरा महादेव महाशिवरात्रि महापर्व।

जनपद बागपत में अनूठी पहल — स्वच्छता, सेवा और श्रद्धा का समन्वय।
महाशिवरात्रि पर्व पर बागपत का स्वच्छता यज्ञ – जीरो वेस्ट मॉडल से रचा इतिहास

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)25 जुलाई।स्वच्छता और सनातन संस्कृति के समन्वय के साथ चार दिवसीय महाशिवरात्रि का महापर्व इस वर्ष जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ,श्रवण मास की पावन महाशिवरात्रि के अवसर पर जनपद बागपत के परशुरामेश्वर महादेव मंदिर, पूरा में ऐतिहासिक व भव्य कांवड़ मेला पूर्ण श्रद्धा और विश्वास के साथ संपन्न हुआ। इस बार यह आयोजन जिलाधिकारी अस्मिता लाल के नेतृत्व में “जीरो वेस्ट इवेंट” के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता दी गई।
हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से आए लाखों श्रद्धालु कांवड़िए पवित्र गंगाजल के साथ पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने पहुंचे। जलाभिषेक के पश्चात गर्भगृह में चढ़ाई गई पूजा सामग्री को वैज्ञानिक तरीके से छांटा गया।
फल, फूल एवं अन्य जैविक सामग्री गौशालाओं को भेजी गई।
धतूरा, बेलपत्र आदि को मंदिर परिसर में ही भूमिगत किया गया ताकि पर्यावरण को क्षति न पहुंचे। प्लास्टिक बोतलों /चपलो को एकत्र कर रीसाइक्लिंग हेतु कबाड़ी को विक्रय किया गया और प्राप्त धनराशि को मंदिर समिति कोष में दान स्वरूप समर्पित किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा बागपत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी के.के. भड़ाना को इस परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर महाशिवरात्रि कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया गया था। के के भड़ाना के नेतृत्व में जनपद की 9 नगर निकायों से आए 126 सफाई कर्मचारियों ने सफाई योद्धा के रूप में सेवा दी। श्रद्धा और समर्पण के साथ इन सफाईकर्मियों ने मेले के पश्चात मंदिर परिसर व सम्पूर्ण क्षेत्र को अत्यंत स्वच्छ बनाए रखा।
अधिशासी अधिकारी के के भड़ाना ने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में इस पहल ने यह सिद्ध कर दिया कि श्रद्धा और स्वच्छता एक साथ चल सकते हैं। बागपत की इस अभिनव पहल से भविष्य के आयोजनों को जीरो वेस्ट मॉडल अपनाने की प्रेरणा मिलेगी।

Related posts

भोजपुर:17 से 20 फरवरी तक कृषि कार्य हेतु बोरिंग के कनेक्शन के लिए प्रत्येक प्रखंड में लगेगा शिविर।

rktvnews

कंसाई नेरोलैक ने ‘पर्मा नोहीट’ से मंदिरों के तपते रास्तों का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक कम किया।

rktvnews

विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बढ़ाने पर एनएसएस के समन्वयक और स्वयंसेवको को कुलसचिव ने किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: माले के 14 वे जिला सम्मेलन की तैयारी को ले आरा नगर कमिटी की बैठक।

rktvnews

दरभंगा;दो दिवसीय मिथिला लोक उत्सव का नगर विधायक, डी.एम व पद्मश्री रामकुमार मल्लिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया उदघाटन।

rktvnews

Leave a Comment