RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में इस सत्र का प्रथम श्रुति मंडल 25 जुलाई को।

अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों द्वारा दी जाएंगी प्रस्तुतियां।
त्रिनिदाद एवं टोबेगो देश की विख्यात कलाकार होंगी कार्यक्रम में शामिल।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 23 जुलाई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में 25 जुलाई को श्रुति मंडल (पाक्षिक कार्यक्रम) का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में रानी राजश्री देवी, नुआपाड़ा, ओडिशा शामिल होंगी। विश्वविद्यालय के कैंपस-2 स्थित डॉ. नरेंद्र देव वर्मा प्रेक्षागृह में शाम पांच बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी।
कार्यक्रम में देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विदेशी कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। प्रथम प्रस्तुति में डॉ. साधना रहटगांवकर, रायपुर के द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। द्वितीय प्रस्तुति में सुप्रसिद्ध कथक नृत्यांगना सुसान मोहिप के द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। त्रिनिदाद एवं टोबेगो देश की निवासी सुसान मोहिप एक प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना हैं। वे मनमोहक प्रस्तुतियां दे चुकी हैं। उक्त कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में हारमोनियम एवं गायन सहयोग पर श्री राणा मोहिप (त्रिनिदाद एवं टोबेगो), तबले पर पं. अवध सिंह ठाकुर, सारंगी पर उस्ताद शफीक हुसैन तथा बांसुरी पर इस विश्वविद्यालय के सुप्रसिद्ध कलाकार डॉ. बिहारी लाल तारम संगत करेंगे।

Related posts

बक्सर:बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का भ्रमण।

rktvnews

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी भवन, तिरूपति के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह को वर्चुअल रूप में संबोधित किया।

rktvnews

नारनौल:लिंग अनुपात के प्रति जागरूकता के लिए डीसी मोनिका गुप्ता ने की मेरी प्यारी लाडो अभियान की शुरुआत!14 फरवरी तक शेयर करें फोटो व वीडियो।

rktvnews

बजट 2024 सबका साथ,सबका विकास,भविष्य की गारंटी और विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करनेवाला: दुर्गा राज

rktvnews

रासपुतिन बोये-रोपे जायेंगे, तो रंगा-बिल्ला ही लहलहाएंगे।

rktvnews

बागपत में संस्कृति उत्सव 2023 का आयोजन: क्षेत्र के लोक कलाकारों को मिला अनोखा मंच।

rktvnews

Leave a Comment