RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

शिव भक्तों व अधिकारीगणों ने किया पुरा महादेव शिवलिंग पर जलाभिषेक।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।

भोले बाबा के जयकारों से गूंजा बागपत का पुरा महादेव मंदिर।

RKTV NEWS/बागपत (उत्तर प्रदेश)23 जुलाई।भक्ति की शक्ति और सनातन परंपरा का अनूठा उदाहरण है कावड़ यात्रा इसी क्रम जनपद बागपत में कावड़ शिवभक्तों का सैलाब रहता है जनपद बागपत की तहसील बागपत के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पूरा पर श्रवण मास की महाशिवरात्रि का प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मेले में काफी संख्या में श्रद्धालु शिव भक्त कावड़िया हरिद्वार एवं विभिन्न स्थानों से पैदल पवित्र गंगाजल लेकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं जिसमें पूरा महादेव मंदिर की मान्यता और प्राचीनता मानी जाती है और श्रद्धालु अपने गंतव्य स्थानों को प्रस्थान बागपत से भी करते हैं श्रवण मास की महाशिवरात्रि का मुख्य जलाभिषेक एवं झंडारोहण कार्यक्रम में जिलाधिकारी अस्मिता लाल व पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय रहे,झंडारोहण पूर्वाहन 4 बजकर 35मिनट पर हुआ पुरा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी जय भगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई शिवलिंग पर जलाभिषेक किया जिलाधिकारी ने समस्त जनपद वासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी सभी श्रद्धालुओं का स्वागत व अभिनंदन किया । परशुरामेश्वर पुरा महादेव मंदिर में आयोजित जलाभिषेक में पुलिस प्रशासन के साथ साथ स्काउट एंड गाइड, माय भारत स्वयंसेवकों ने भी सहयोग किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह,सहित मंदिर कमेटी के सम्मानित सदस्य, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

संघ में इजाजत : न्यौता या जाल!!

rktvnews

भोजपुर : राज्यपाल से मिले शाहपुर विधायक राकेश रंजन ओझा

rktvnews

रक्षा मंत्री ने केरल के अलाप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीठम सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया।

rktvnews

“जनता बनाम जनतंत्र” विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम पुरस्कार 25 हजार!अंतिम तिथि 10 मई।

rktvnews

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले 2026 का उद्घाटन किया।

rktvnews

दूरसंचार सेवा प्रदाताओं द्वारा विभिन्न सेवाओं की प्रदर्शन निगरानी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का स्वचालन।

rktvnews

Leave a Comment