RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा से अयोध्या के लिए तीर्थयात्रियों का दूसरा जत्था रवाना,अजय सिंह ने दिखाई झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )22 जुलाई ।आज दोपहर 4 बजे, अजय सिंह ने केशोपुर पेट्रोल पंप, बड़हरा से दो तीर्थयात्रा बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों में कुल 80 श्रद्धालु सवार थे, जो प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन हेतु तीर्थ यात्रा पर निकले हैं।
इस मौके पर अजय सिंह ने कहा,”रामलला के दरबार में श्रद्धालुओं की यह यात्रा आस्था, संस्कार और समाजिक एकता का प्रतीक है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र के हर बुजुर्ग को जीवन में एक बार प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य मिले।”
श्रद्धालुओं के लिए यात्रा के दौरान भोजन, जल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की पूरी तैयारी की गई है। महिलाओं और बुजुर्गों ने अजय सिंह को इस सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि यह पहल न केवल धार्मिक भाव को मजबूत करती है, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी फैलाती है।
गौरतलब है कि अजय सिंह का लक्ष्य 5000 श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराने का है। यह यात्रा उसी श्रृंखला का हिस्सा है।

Related posts

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

rktvnews

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने हैदराबाद में डीआरडीओ के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल कॉम्प्लेक्स का दौरा किया।

rktvnews

तकनीकी क्षेत्र में युवाओं को स्वावलंबी बना रहा अदाणी फाउंडेशन, ‘सक्षम’ प्रोग्राम के जरिए 8 सालों में 1.5 लाख युवाओं को किया प्रशिक्षित।

rktvnews

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को मंज़ूरी दी।

rktvnews

वैशाली:प्रारूप निर्वाचन सूची के दौरान प्राप्त दावे और आपत्तियों की समीक्षा की गई।

rktvnews

बागपत:नगर पंचायत टिकरी कान्हा गौशाला का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment