RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर:लोकसभा में सांसद सुदामा प्रसाद ने उठाया जवईनिया में कटाव तथा जिले में बाढ़ का मुद्दा।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 जुलाई।आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा के पावसकालीन सत्र में शाहपुर के जवईनिया गांव में हो रहे कटाव और जिले में बाढ़ के मुद्दे को उठाया।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष भोजपुर जिले में गंगा का पानी जुलाई, अगस्त में किनारे के गांव में भारी तबाही मचाता है। इस बार शाहपुर प्रखंड के जवईनिया, गंगापुर, दमोदरपुर, छोटकी बहोरनपुर, सारंगपुर, सुरेमनपुर, लक्षुटोला, लालूडेरा, आरा मुफ़स्सिल प्रखंड के मनीराय का टोला, अचरज राय का टोला, बड़हरा प्रखण्ड के मंझौली, ख्वासपुर, नकनाम टोला, नथमलपुर, कोइलवर प्रखण्ड के ज्ञानपुर, सहित दर्जनों गांव भयंकर तबाही झेल रहे हैं और गंगा का कटाव अभी भी जोरशोर से जारी है। शाहपुर प्रखंड के जवईनिया गांव की जनता भयंकर बर्बादी झेल रही है। पिछले ही साल जवईनिया में एक मंदिर सहित 64 घर गंगा में विलीन हो गए थे, जबकि इस साल अभी तक हनुमान मंदिर, गोवर्धन पहाड़ समेत दो दर्जन से ज्यादा घर भहराकर गंगा में विलीन हो गए हैं तथा प्राथमिक विद्यालय कटाव के कगार पर है। धान की रोपाई पूरीतरह बर्बाद हो गई है, जबकि आवागमन बुरी तरह प्रभावित है। खेती, पढ़ाई, ईलाज, व्यवसाय सब बंद है। अब तक बाढ़ में डूबने से भोजपुर जिला में दामोदरपुर के गुप्तेश्वर कमकर, रतनपुर के छात्र सुधांशु ठाकुर व मोहित लाल तथा एकौना के बासुदेव सिंह की मौत हो चुकी है। 18 स्कूल बंद है तथा करोड़ो रुपए की धान की रोपनी खत्म हो गई।
इसी तरह भोजपुर जिला में सोन नदी में पानी बढ़ने से तरारी के इंग्लिश टोला, चारु ग्राम बिहटा, सहार के अन्हारी, फतेहपुर मठीया, लोदीपुर, अवगिला, सहार तथा कोइलवर के सेमारिया, हरीपुर में कटाव का खतरा बढ़ गया है।
बाढ़ रोकथाम के नाम पर केंद्र और राज्य की सरकारें खानापूर्ति व दिखावा करती हैं।
गंगा और सोन नदी में आने वाली बाढ़ के रोकथाम और बाढ़ से हुए नुकसान के मद्देनजर मैं सदन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ कि
1. गंगा नदी के किनारे गांव के आधा किलोमीटर पहले और गांव के आधा किलोमीटर बाद तक पक्का कंकरीट का स्थाई बांध बनाया जाए।
2. जिनके घर गंगा में विलीन हो गए या बाढ़ में डूबने से जिनकी मौत हुई उनके परिवार को 25-25 लाख का मुआवजा दिया जाए।
3. बाढ़ग्रस्त गाँवो में रात-दिन चलने वाली सामुदायिक रसोई, मवेसियों के लिए चारा, चलंत अस्पताल, पीने का साफ पानी, आवागमन के लिए पर्याप्त नाव, चलंत शौचालय, समुचित लाइट व मोबाईल चार्जिंग पॉइंट, बच्चों के लिए दूध व गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ की सतत जांच, टोल फ्री नंबर, प्रतियोगी परीक्षाओ में शामिल होने वाले परीक्षार्थी युवक-युवतियों को बस स्टैन्ड व रेलवे स्टेशन तक निःशुल्क यातायात की सुविधा प्रदान करने की मांग करता हूँ।
उक्त जानकारी निजी सहायक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Related posts

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत,1351 मामलों का हुआ निष्पादन।

rktvnews

पटना: छठ पूजा पर ज़िला प्रशासन, पटना द्वारा निर्मित वेबसाइट और ऐप का किया गया लोकार्पण।

rktvnews

प्रदेश की प्रगति का पर्व है विकास पर्व।

rktvnews

सिवान सदर प्रखंड परिसर में पासपोर्ट सेवा मोबाईल वैन कैम्प का उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:स्मार्ट प्री पेड मीटर बिजली की खपत में बचत के साथ भुगतान की देता है सहूलियत: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:स्व राम अवधेश सिंह एक व्यक्ति नहीं आंदोलन : नंद किशोर यादव

rktvnews

Leave a Comment