RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी सम्मानित।

राहुल कुमार राय द्वारा सम्मानित होती सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 21 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय ने खाकी की आन-बान-शान तथा देश की जांबाज बेटी शाहपुर थाना मे पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर राहुल कुमार राय ने कहा कि सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी को सम्मानित कर हमने अपना तीन फर्ज पूरा किया है। पहला देश की बेटी को, दूसरा खाकी वर्दी को और तीसरा अपनी बड़ी बहन को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि श्वेता दीदी के बारे मे जितनी प्रशंसा की जाय वो कम ही है। वे बेहद ईमानदारी से अपने सभी दायित्वों को निभाती हैं। उनमे देश सेवा के प्रति जज्बा है। वे खाकी के प्रति चट्टान की तरह मजबूत हैं। उनमे नेतृत्व करने की क्षमता है। रात हो या दिन, गश्ती हो या अपराधियों को पकड़ना हो, छापेमारी करना हो, केस का निष्पादन करना हो या किसी त्यौहार में भीड़ को नियंत्रित करना हो, इन सभी कार्यों में देश की जांबाज बेटी श्वेता दीदी सबसे आगे रीयल हीरो बनकर खड़ी रहती हैं। हमें अपनी बड़ी बहन श्वेता दीदी पर गर्व है। मैं श्वेता दीदी के माता पिता को प्रणाम करता हूँ जिन्होंने अपनी बेटी को इस काबिल बनाया है जो आज देश की सेवा खाकी के रूप में कर रहीं है और देश के प्रति रीयल हीरो तथा रीयल सिंघम बनकर देश की सभी बेटियों का नेतृत्व कर रही हैं। श्वेता दीदी को सम्मानित करना पूरे देश की बेटियों को सम्मानित करने जैसा महसूस हो रहा है।

शाहपुर में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी

इस अवसर पर मौजूद शाहपुर थाना के सब इंस्पेक्टर हरि कुमार जी ने कहा कि श्वेता जी का सम्मानित होना खाकी और बिहार पुलिस का सम्मानित होना है। उन्होंने राहुल कुमार राय को धन्यवाद दिया। सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी ने कहा कि सम्मानित होकर मै खुद को बेहद गौरवान्वित  महसूस कर रहीं हूँ। इससे अच्छे कार्यों के प्रति उत्साह बढ़ेगा। उन्होंने टीम के चेयरमैन और छोटे भाई राहुल को  धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज मे मेरे भाई राहुल जैसे लोग हो जायॅ तो बेटियाॅ सभी अच्छे कार्यों में आगे रहेंगी और सुरक्षित रहेंगी। कार्यक्रम में ऑल इंडिया सेफ गर्ल्स, गर्ल्स एजुकेशन एंड गर्ल्स रेस्पेक्ट टीम के चेयरमैन राहुल कुमार राय, सब इंस्पेक्टर श्वेता कुमारी, सब इंस्पेक्टर हरि कुमार, करण कुमार, प्रज्ञा ओझा, विंध्याचल गुप्ता, उत्कर्ष राय, नंदजी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

3500 नर्सिग कर्मचारियों के पदों को यूटीबी से भरने की स्वीकृति जारी।

rktvnews

रायपुर : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल पद की ली शपथ।

rktvnews

भोजपुर: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान ने आयोजित किया डॉ सच्चिदानंद सिन्हा सम्मान समारोह।

rktvnews

भोजपुर : बाढ के मद्देनज़र महाविद्यालय मे ऑनलाइन कक्षा का होगा संचालन।

rktvnews

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में राजस्थान के चयनित अभ्यर्थियों का किया सम्मान।

rktvnews

पटना:आपदा के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें अधिकारी: संयुक्त सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग

rktvnews

Leave a Comment