RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

डीआरआई ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की, एक गिरफ्तार।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 19 जुलाई।राजस्व असूचना निदेशालय (डीआरआई) बेंगलुरु की क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए 18 जुलाई की सुबह बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दोहा से पहुंचे एक भारतीय पुरुष यात्री को रोका।
उसके सामान की सावधानीपूर्वक जाँच करने पर पता चला कि उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएँ थी जो असामान्य रूप से भारी थी। अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया।
पाउडर में कोकीन होने की पुष्टि हुई। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलोग्राम से अधिक) है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य लगभग 40 करोड़ रुपये है। इसे एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया।
इसके बाद यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और 18 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Related posts

बिहार:भोजपुर:03 नवंबर को होगा क्षत्रिय विद्यालय का पूर्ववर्ती छात्र सम्मेलन।

rktvnews

भोजपुर:अमिरचंद विद्यालय में बोले पद्मश्री, ज्ञानोदय जैसे अभियान से निखरती है बच्चों की प्रतिभाएं।

rktvnews

बागपत:प्रभारी मंत्री ने की राजस्व ,कानून व विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बीकानेर हाउस में आयोजित साप्ताहिक तीजोत्सव, लहरिया परिधानों में महिलाओं ने लिया तीजोत्सव का आनंद।

rktvnews

मध्यप्रदेश:क्रांतिसूर्य टंट्या भील और तात्या टोपे विश्वविद्यालय का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

Leave a Comment