RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : कोतबा के स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन के लिए 4.37 करोड़ रूपए की स्वीकृति।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)19 जुलाई।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले के कोतबा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अब 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और वहाँ आवश्यक अधोसंरचना निर्माण के लिए 4 करोड़ 37 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इस राशि से भवन निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
कोतबा क्षेत्र के लिए यह एक बड़ी सौगात है। इससे पूर्व जशपुर जिले को 220 बिस्तर वाले आधुनिक अस्पताल की स्वीकृति मिल चुकी है, जो जिले की स्वास्थ्य सुविधा को एक नई मजबूती देगा। वहीं कुनकुरी विकास खंड के ग्राम गिना बहार में 8 करोड़ की लागत से 50 बिस्तरीय मातृत्व और शिशु अस्पताल बनाने की भी स्वीकृत दी जा चुकी है। जिससे मां और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
कोतबा समेत आस-पास के ग्रामीण अंचलों के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की इससे कोतबा क्षेत्र के लोगों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले को स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर सौगातें मिल रही हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के नागरिकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related posts

मध्यप्रदेश:हमारे वीर सैनिक देश की आन-बान-शान के हैं सच्चे प्रहरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

गुरुनानक देव सिख कल्याण बोर्ड के सदस्यों ने ग्रहण किया कार्यभार।

rktvnews

भोजपुर: वैश्विक शिव शिष्य परिवार के तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रदेश सरकार जेल सुधार के साथ-साथ कैदियों के आध्यात्मिक एवं नैतिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध :मुख्यमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्यार्थियों ने बनाई अखबार की रद्दी से थैलियां और मेंहदी के कोन।

rktvnews

नारनौल:हरियाणा सीएम कप-2024 की तैयारीयों को लेकर खेल विभाग के प्रधान सचिव व निदेशक ने उपायुक्त के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

rktvnews

Leave a Comment