RK TV News
खबरें
Breaking News

रांची:उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री से केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।

प्रतिनिधिमंडल ने मोहर्रम पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की।

जिला प्रशासन भविष्य में भी सभी पर्वों और उत्सवों के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा : उपायुक्त

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड)18 जुलाई।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची मंजूनाथ भजन्त्री से आज समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में केंद्रीय सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, डोरंडा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में कमेटी के अध्यक्ष अशरफ अंसारी, सचिव मुमताज गद्दी, मौलाना मंजीरुद्दीन, रशीद अंसारी, अमन अंसारी और अरमान अंसारी शामिल थे।
प्रतिनिधिमंडल ने मोहर्रम पर्व के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रबंधों की सराहना की। कमेटी ने कहा कि जिला प्रशासन के बेहतर इंतजामों ने पर्व को गरिमापूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके लिए उन्होंने उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री और समस्त जिला प्रशासन को हार्दिक धन्यवाद और शुभकामनाएं दीं।
कमेटी ने जिला प्रशासन के सहयोगात्मक रवैये और समुदाय के साथ समन्वय की भावना को विशेष रूप से सराहा। इस अवसर पर उपायुक्त ने कमेटी के सदस्यों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन भविष्य में भी सभी पर्वों और उत्सवों के आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान करता रहेगा।

Related posts

चतरा:शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में नामांकन एवं उपस्थिति बढ़ाने पर जोर, लापरवाही पर उपायुक्त ने जताई नाराजगी।

rktvnews

बिहिया रेलवे स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस से हथियारों और कारतूस सहित दो लोगो को किया गया गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार: नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना,राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दिए निर्देश।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने ‘टीबी मुक्त भारत’ और ‘नशा मुक्त भारत’ के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए संसद सदस्यों के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का उद्घाटन किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित ग्रामीण मोटर मार्गों के अनुरक्षण कार्यों से सम्बंधित बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर :थ्रो बॉल के चयनित खिलाड़ियों को जर्सी, गेंद, ट्रेक सूट,नेट इत्यादि, शंभू सिंह द्वारा जरासंध भवन में वितरित।

rktvnews

Leave a Comment