RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

बिहार: पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती अपराधी चंदन मिश्रा की बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मार की हत्या।

हत्याकांड के वायरल सीसीटीवी फुटेज में बेखौफ नजर आए अपराधी।

पारस हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)17 जुलाई। पटना के पारस हॉस्पिटल में आज दिन दहाड़े अपराधियों द्वारा पे रोल पर जेल से बाहर आए अपराधी चन्दन मिश्रा की गोली मार हत्या कर दी गई। हत्या कांड से संबंधित वायरल हुए सीसीटीवी फुटेज में अपराधियों की बेखौफी साफ नजर आ रही है।
विदित हो कि पे रोल पर जेल से बाहर आए बक्सर जिले के नामी अपराधियों में शामिल चंदन मिश्रा को इलाज हेतु पटना के पारस में भर्ती कराया गया था। जहां अपराधियों ने सारी सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते हुए पारस के कमरा नंबर 209 में इलाजरत चंदन मिश्रा को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हथियारों से लैस पांच की संख्या में आए अपराधियों ने गोली मार उसकी हत्या कर दी। चंदन मिश्रा पर कई अपराधिक मामले दर्ज है फिलहाल वो केसरी हत्या कांड में बेऊर जेल में बंद था। इस हत्या कांड के पीछे चंदन मिश्रा के विरोधी गुट का हाथ होने की चर्चा है। हालांकि सच्चाई क्या है वो तो पुलिसिया जांच के बाद ही सामने आयेगी।बेखौफ हो अपराधियों द्वारा इस हत्या कांड को अंजाम देने को लेकर पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया है कि हत्याकांड के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की शिनाख्त कर तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की जायेगी।वही निजी अस्पतालों में अपनी साख रखने वाले पारस हॉस्पिटल की सुरक्षा व्यस्था पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

Related posts

जिला कलक्टर ने किया गोगामेड़ी मेले का निरीक्षण, उचित मूल्य कि दुकान और स्मार्टफोन शिविर में जांची व्यवस्थाए।

rktvnews

मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर जिला फुटबॉल संघ ने उन्हें किया नमन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने दिल्ली में बन रहे झारखंड भवन का किया अवलोकन।

rktvnews

बिहार से मजदूरों का पलायन रोकने के लिए राज्य में रोजगार सृजन जरूरी : सुदामा प्रसाद

rktvnews

दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोब्ल इन्वेस्टर समिट को लेकर नई दिल्ली स्थित होटल ताजमहल में कर्टेन रेजर कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग

rktvnews

Leave a Comment