RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 के प्रथम किस्त वितरण समारोह का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 जुलाई।आज बिहार लघु उद्यमी योजना 2025 के प्रथम किस्त वितरण हेतु राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन अधिवेशन भवन, पटना में उद्योग मंत्री, बिहार की अध्यक्षता में किया गया। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी, भोजपुर के निदेशानुसार समाहरणालय सभागार, भोजपुर में जिला स्तरीय वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान भोजपुर जिले के लाभुक चंदन कुमार (ग्राम-पीरो) ने अपनी सैलून परियोजना के संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानी साझा की।उन्होंने  मुख्यमंत्री, बिहार को धन्यवाद देते हुए जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में जिला उद्योग केंद्र, भोजपुर की महाप्रबंधक मधु कुमारी द्वारा उपस्थित 27 लाभुकों को रु. 13,50,000/- की राशि का सांकेतिक चेक वितरित किया गया।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का उद्देश्य जाति आधारित आर्थिक गणना में चिन्हित आर्थिक रूप से कमजोर 94 लाख से अधिक परिवारों के कम से कम एक सदस्य को स्वरोजगार उपलब्ध कराकर राज्य में बेरोजगारी दर में कमी लाना है। योजना के अंतर्गत लाभुकों को ₹2.00 लाख की अनुदान राशि तीन किस्तों में उद्यम स्थापना हेतु प्रदान की जाती है।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र हरेश कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी, मनोज कुमार, सभी जिला संसाधन सेवी, MSME मित्र एवं संबंधित लाभुक उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:07,11,18,21,25 एवं 28 अगस्त को छपरा में 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी सिपाही भर्ती परीक्षा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के हज़ारीबाग में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 59वें स्थापना दिवस समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर:एक शाम रफी के नाम, “मुझको मेरे बाद जमाना ढूंढेगा” कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

रायपुर : इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय :मुख्यमंत्री साय

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

बागपत में गांव-गांव बनेंगे बर्तन बैंक, सामुदायिक कार्यक्रमों में खर्च और प्लास्टिक दोनों घटेंगे।

rktvnews

Leave a Comment