RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली:स्वतंत्र पत्रकारिता को निशाना बनाना बंद करो : जलेसं

RKTV NEWS/नई दिल्ली15 जुलाई ।जनवादी लेखक संघ ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वरिष्ठ और विश्वसनीय पत्रकार अजित अंजुम पर बिहार के बेगूसराय में दायर की गयी प्राथमिकी (एफ़आईआर) इस देश की बची-खुची स्वतंत्र पत्रकारिता पर एक हमला है। जनवादी लेखक संघ इस हमले की निंदा करता है और लेखक समुदाय से इस हमले के ख़िलाफ़ मुखर होने का आह्वान करता है।
अजित अंजुम ने पिछले दो दिनों में अपने यूट्यूब चैनल पर बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया को ख़बर बनाते हुए उसकी अनेक अनियमितताओं को सामने लाया है। यह बात शासन-प्रशासन के गले नहीं उतरी और जिस बीएलओ ने श्री अंजुम से सबसे लंबी बातचीत की थी, उन्हीं की ओर से उन पर प्राथमिकी दर्ज करवायी गयी है। श्री अंजुम का यह कहना निराधार नहीं है कि उक्त बीएलओ तो बलि का बकरा हैं। इसके पीछे कौन हैं, यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है। नहीं तो बजाये उन अनियमितताओं को दूर करने का आश्वासन देने के, जिन्हें श्री अंजुम ने सामने लाया, उन पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रशासन के काम में बाधा डालने से लेकर सांप्रदायिक माहौल को ख़राब करने की कोशिशों तक के आरोप न लगाये जाते।
जनवादी लेखक संघ इस लड़ाई में अजित अंजुम के साथ एकजुटता व्यक्त करता है। हम स्वतंत्र पत्रकारिता के पक्ष में मज़बूती से खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं और चुनाव आयोग तथा बिहार सरकार से यह माँग करते हैं कि स्वतंत्र पत्रकारिता को बाधित करने के ऐसे प्रयासों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये।

Related posts

चतरा:सिमरिया व गिद्धौर प्रखंड में जांच टीम की बड़ी कार्रवाई, अवैध नर्सिंग होम व क्लिनिक को किया गया शील।

rktvnews

भोजपुर:सरस्वती चिल्ड्रन स्कूल में मेधावी बच्चों का हुआ सम्मान।

rktvnews

जयपुर:राज्यपाल ने राजभवन में किया झण्डारोहण।

rktvnews

दरभंगा की बेटियों ने पूरे राज्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान!राज्य स्तरीय युवा उत्सव में मिथिला का लोक नृत्य झिझिया ने परचम लहराया।

rktvnews

राजस्थान:अटल भूजल योजना से राजस्थान जल के क्षेत्र में बनेगा आत्मनिर्भर।

rktvnews

भोजपुर:हक़ दो वादा निभाओ के तहत 23 सिम्बर को होगा गरीबों का आरा प्रखण्ड मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन: राजनाथ राम

rktvnews

Leave a Comment