RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर : पहली सोमवारी को गुंजायमान हुए शिवालय।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)14 जुलाई। सावन माह की पहली सोमवारी के अवसर पर विभिन्न शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया और भोले बाबा की पूजा अर्चना की। हर हर महादेव की गूंज से गुंजायमान हुए शिवालय। इस अवसर पर युवकों, युवतियों, पुरूषों, महिलाओं सहित  श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक तथा दुग्धाभिषेक किया और बेलपत्र, शम्मी पत्र, भांग, धतूरा, फूल, माला अबीर, गुलाल, रोली, चंदन आदि चढा कर पूजा अर्चना की। सुबह से शाम तक शिवालयों में भक्तों की कतार लगी रही। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के भीमपट्टी स्थित सिद्धीनाथ शिव मंदिर, शाहपुर के कुंङवा महादेव मंदिर तथा बक्सर जिला के ब्रह्मपुर स्थित बाबा बरमेश्वरनाथ मंदिर मे अहले सुबह से शाम तक लोगों ने जलाभिषेक किया तथा पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जयघोष किया। इस अवसर पर शिवालयों सहित अन्य मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। तरह-तरह के बिजली के आकर्षण लाइट से मंदिरों की सुंदरता में चार चांद लग गये हैं। भीमपट्टी शिव मंदिर के पुजारी संत संतोष दास जी महाराज के दर्शन करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। भजन, कीर्तन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

आरा स्टेशन पर कुंभ तीर्थयात्रियों के सहयोग में लगे रेडक्रास सोसायटी के स्वयंसेवक।

rktvnews

भोजपुर: आरा में मनोहर कुमार के साइंस शो में ब्रेन मैपिंग सॉफ्टवेयर का विमोचन करेंगे बिहार के उद्योग मंत्री ।

rktvnews

इंदौर:स्कूली बसों में लगाना होंगे स्पीड गवर्नर – बसों में सुरक्षा के अन्य प्रबंध भी जरूरी।

rktvnews

दरभंगा:डीईओ एवं एसएसपी ने संयुक्त रूप से मतदान कर्मियों को किया ब्रीफिंग।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 29 जून 25

rktvnews

नई दिल्ली:भारत की सामरिक शक्ति और वैश्विक भूमिका पर केंद्रित रही RSJM की 5वीं संगोष्ठी।

rktvnews

Leave a Comment