RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व जनसंख्या दिवस पर एसबी कालेज के सेहत केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 जुलाई।विश्व जनसंख्या दिवस पर शुक्रवार को एस बी कॉलेज आरा के प्रांगण में स्थित सेहत केंद्र में नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार रंजन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ।राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के अंतर्गत विश्व जनसंख्या दिवस कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी डॉ. राकेश कुमार रंजन अपने संबोधन में बताया की जनसंख्या नियंत्रण, शिक्षा और जागरुकता का महत्व, परिवार नियोजन के उपाय, स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता व अन्य पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला ।विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ० अरविंद कुमार ने युवाओं को जागरूक करने पर आवश्यक सुझाव के साथ मार्गदर्शन दिया।महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ० पुनम कुमारी ने अप्रत्याशित जनसंख्या वृद्धि जैसे राष्ट्रीय गंभीर मुद्दा पर गोष्ठी का आयोजन सराहनीय है। इस तरह के आयोजन से कॉलेज,युवा और समाज सबको फायदा होगा।यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है।सेहत केंद्र की सहायक नोडल पदाधिकारी डॉ० श्वेता सिंह ने विश्व जनसंख्या दिवस 2025 के थीम को भलिभाँति अपने व्याख्यान के दौरान समझाया। उन्होंने बताया युवाओं को निष्पक्ष और आशावान दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना ही इस वर्ष का थीम है। अर्थात उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हम युवाओं को सशक्त करें, ताकि वे सोच-समझकर निर्णय लें और समाज में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। मौके पर डॉ. पूजा कुमारी, डॉ० राजलक्ष्मी, डॉ. एस. डी. सिंह, डॉ० अशोक तिवारी, डॉ. पंकज, डॉ. डी.पी. राय, डॉ. राधिका, डॉ. आदित्य कुमार आनंद, डॉ. शिवशंकर, डॉ. मुन्ना ज्योति, डॉ० M.K.गीरी मौजूद रहे। छात्रों ने भी बढ़ चढ़‌कर कार्यक्रम को सफल बनाया। जिसमें पीयूष, अमित, नीतीश, राजीव आदि छात्र मौजूद रहे।धन्यवाद ज्ञापन सेहत केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ राकेश कुमार रंजन के द्वारा किया गया।।

Related posts

8 अप्रैल 23 को होने वाली सीईटी-बी एड परीक्षा को ले भोजपुर समाहरणालय में बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार बागपत, डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

एम्स से आईजीएच: चिकित्‍सक की पर्ची को संभावनाओं में बदलते युवा फार्मासिस्ट।

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा: तेज हुई कार्रवाई, उपायुक्त की निगरानी में जमीनी स्तर पर मिल रहा समाधान।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2025 की दी बधाई और शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment