RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल को फोटोग्राफर भूमेश भारती ने अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।

RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)11 जुलाई।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की।
इस संकलन में श्री भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं।
राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए श्री भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बीजू पटनायक को उनकी जयंती पर याद किया।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास से प्रदेश के सभी जिलों के डीएम एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअल समीक्षा बैठक की।

rktvnews

चतरा:7 प्रखंड के पंचायतों व नगर परिषद क्षेत्र में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: डॉ पीसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण संस्थान में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

आरा सांसद ने लोकसभा में उठाई छात्र-युवा आंदोलनों पर पुलिस दमन, अवैध गिरफ्तारियों एवं निगरानी की स्वतंत्र जांच की मांग।

rktvnews

पटना : आदि चित्रगुप्त मंदिर में हुआ संगत पंगत का भव्य आयोजन

rktvnews

Leave a Comment