RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लोजपा(रा)ने पंचायत अध्यक्षों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जुलाई।भोजपुर लोजपा रामविलास ने शाहपुर प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान की अध्यक्षता में बीस सूत्री भवन सभागार में पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान को लोजपा नेताओं में दशरथ पासवान,विद्यानंद पांडे,उमेश तिवारी,विनोद पासवान ने फूल माला तथा अंग वस्त्र से स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि सभी पंचायत अध्यक्षों की कड़ी मेहनत से आज पार्टी दिन दूना रात चौगुना बढ़ रही है,संगठन का विस्तार हो रहा है तथा बूथ अध्यक्षों के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट,विजन को गांव गांव तक पहुंचाया जा रहा है।कार्यकर्ताओं की बदौलत ही लोजपा रामविलास का बड़ी बड़ी सभा भी सफल हो रहे है।पार्टी के बूथ अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं की देन है कि आरा नव संकल्प महासभा,राजगीर बहुजन भीम समागम और छपरा नव संकल्प महासभा सफल हुए।जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान,प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान,विद्यानंद पांडे एवं उमेश तिवारी ने संयुक्त रूप से सभी पंचायत अध्यक्षों को फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। प्रखंड अध्यक्ष दशरथ पासवान ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हम सभी लोजपा रामविलास के असली सिपाही है और जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान जी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते है और चलते रहेंगे।कार्यक्रम में विनोद पासवान,तेजनारायण पासवान, शशि कुमार,राहुल चौधरी,उधारी पासवान,उदय पासवान,मुकेश कुमार,शंकर पासवान,शम्भु पासवन ,राजनाथ जी,गौरीशंकर जी आदि दर्जनों पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर : अग्निकांड के पीङितों से मिले विधायक राहुल तिवारी! हर संभव सहायता का दिया आश्वासन।

rktvnews

आर जी कर मामला : टीएमसी कर रही है बलात्कार समर्थक संस्कृति का विस्तार।

rktvnews

इसरो ने फहराया चांद पर तिरंगा!लोगो में उत्साह।

rktvnews

श्रीमती मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में ‘बुद्धम शरणं गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

भोजपुर:टेनिस बॉल क्रिकेट में बिहार की ऐतिहासिक जीत।

rktvnews

Leave a Comment