RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:बी एस डीएवी में शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार सह अलंकरण समारोह संपन्न।

सफलता का शीर्ष पाने के लिए उम्मीदों से बड़ा लक्ष्य तय करना होगा : वी आनंद कुमार

विद्यार्थियों को अपनी रूचि के अनुसार कठोर परिश्रम के सहारे आगे बढना चाहिए : महापौर

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर) 10 जुलाई।आज स्थानीय बी एस डीएवी पब्लिक स्कूल में शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार सह अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गत शैक्षिक वर्ष 2024-25 के विद्यार्थियों को शैक्षिक सह पाठ्यचर्या के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वर्तमान शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए ‘स्टूडेंट्स काउंसिल’ के अलग-अलग पदों पर चयनित विद्यार्थियों को प्रधानाचार्या द्वारा उनके पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
लगभग चार घंटों तक चले इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएवी प्रक्षेत्र जे, बक्सर के क्षेत्रीय पदाधिकारी वी आनंद कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को सदैव अपनी उम्मीदों से बड़ा लक्ष्य तय करना चाहिए तभी वे सफलता का शीर्ष पा सकेंगे। बी एस डीएवी. शिक्षा, संस्कार व सेवा के अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ रहा है। आनंद कुमार ने बी एस डीएवी की लंबी सफल शैक्षिक यात्रा के लिए भूमि प्रदाता साहू परिवार, उनके प्रतिनिधि राममूर्ति प्रसाद जी तथा उपस्थित परिजनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भोजपुर मेयर इंदु देवी ने भी सिरकत की। बच्चों को संबोधित करते हुए मेयर ने कहा कि यह प्रतियोगिता का दौर है। विद्यार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्हें अपनी रूचि के अनुसार कठोर परिश्रम करते हुए विश्वास पूर्वक आगे बढ़ते जाना है। सफलता अवश्य मिलेगी।
प्रधानाचार्या नीशू जायसवाल ने इस दौरान सभी अभिभावकों व अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। उन्होंने पिछले वर्ष के उत्कृष्ट प्रदर्शन करनेवाले सभी लगभग 125 विद्यार्थियों तथा नये सत्र के लिए चयनित लगभग 40 विद्यार्थियों को उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएँ दी व अभिभावकों की महत्वपूर्ण उपस्थिति के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।उन्होंने विगत शैक्षणिक सत्र के बच्चों की विविध उपलब्धियों की विस्तारित अकादमिक रिपोर्ट उपस्थित अभिभावकों के सामने प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को उनके सर्वाधिक प्राप्तांक, बेहतर उपस्थिति, अनुशासन, खेलकूद आदि के लिए मेडल, प्रतीक चिह्न तथा प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विद्यालय में विगत दिनों हुए स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव के चयनित सदस्यों को शिक्षा, खेल, संस्कृति, अनुशासन व विधि-व्यवस्था संचालन की उनकी जिम्मेवारियों से शपथ-पूर्वक अवगत कराया गया।
इस सधे हुए कार्यक्रम के बीच-बीच में छात्र-छात्राओं ने कई समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। खो न जाएँ कहीं…, सपने मेरे सच हो जाना…, ऑल इज वेल… तथा अगर कोई कर सकता है तो मैं क्यों नहीं… जैसे प्रेरक-मनोरंजक गीतों भरे नृत्य पर बच्चों व अभिभावकों ने खूब तालियाँ बजाई।
इस दौरान डीएवी बक्सर प्रक्षेत्र के सभी प्राचार्य, बी एस डीएवी के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों की सम्मान जनक उपस्थिति अंत तक बनी रही।

Related posts

भंडारे व जागरण के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से दिल्ली में असम एवं राजस्थान के मंत्रियों ने की भेंट।

rktvnews

भारत की राष्‍ट्रपति का शिक्षक दिवस की पूर्व संध्‍या पर शुभकामना संदेश।

rktvnews

भोजपुर:समाज सेवियों ने गरीबों को बांटे गर्म कपड़े।

rktvnews

भोजपुर:बीपीएससी परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध मे जनसुराज का कैंडल मार्च

rktvnews

बक्सर: डीएम ने जीविका कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment