RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:बीपीएससी परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध मे जनसुराज का कैंडल मार्च

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)13 जनवरी। भोजपुर जिला के शाहपुर मे बीपीएससी परीक्षार्थियों पर लाठी चार्ज के विरोध में जनसुराज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। जनसुराज पार्टी की वरीय नेत्री पद्मा ओझा के नेतृत्व में कैंडल मार्च शाहपुर के हरि नारायण प्लस टू इंटर काॅलेज के पास शिव मंदिर से निकाला जो बाजार होते हुए थाना के पास दुर्गा मंदिर तक गया। कैंडल मार्च में शामिल नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बीपीएससी परीक्षा पुनः कराने की मांग की तथा लाठी चार्ज की निंदा की। पद्मा ओझा ने कहा कि जनसुराज सुप्रीमो प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार मे विकास की गंगा बहेगी। उन्होंने जनसुराज के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को पूरे जोश के साथ जनसुराज को समर्थन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर युवा नेता सौरभ पांडे, रंजन ओझा, श्यामनंदन ओझा, अमरेन्द्र मिश्र सहित बङी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा सम्प्रेक्षण गृह, वृद्धाश्रम एवं मूकबधिर विद्यालय का निरीक्षण।

rktvnews

भोपाल:भगवान श्रीराम के जीवन में मिलते हैं जटिल प्रश्नों के उत्तर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: आरा में केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का रूप प्रदर्शित।

rktvnews

भोजपुर:केन्द्रीय बजट में बिहार के महत्व सहित सभी वर्गो के लिए संतुलित बजट बताते हुए पर भाजपा नेताओं नें की प्रेस वार्ता।

rktvnews

दुमका: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ने की झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्वामी विवेकानंद की जयंती पर डॉ पीसी निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र के प्रांगण में कार्यकम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment