RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधु ने निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)08 जुलाई।भारत निर्वाचन आयोग के निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधु ने आज देहरादून में निर्वाचन गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
निवार्चन आयुक्त डॉ. सुखवीर सिंह संधु ने बैठक में निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश में युवा वोटरों को मतदाता सूची में शामिल करने के दृष्टिगत व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मतदान प्रक्रिया से जुड़े कार्मिकों की राज्य एवं जिला स्तरीय प्रशिक्षण के लिए मास्टर ट्रेनर्स को विशेष रुप से तैयार किया जाए।
उन्होंने कहा कि गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल में एक-एक ट्रेनिंग सेंटर चिन्हित किए जाएं, जहां समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पादित किया जा सके। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश में बूथ लेवल एजेंट्स की तैनाती के लिए राजनैतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए प्रक्रिया में तेजी लायी जाए।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने अवगत कराया कि आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार नए सिरे से प्रदेश में नए बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) की तैनाती की प्रक्रिया गतिमान है। राज्य स्तर पर डीईओ, ईआरओ, बीएलओ सुपरवाईजर, बीएलओ एवं बीएलए के प्रशिक्षण हेतु आगामी अगस्त एवं सितंबर माह में कार्यक्रम प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में राजनैतिक दलों द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति की प्रक्रिया गतिमान है जिसे जल्द सम्पन्न कर दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में विशेष सघन पुनरीक्षण कार्यक्रम का खाका भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आयोग के नए दिशा-निर्देशों के क्रम में 2 किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी के पोलिंग बूथ एवं 1,200 से अधिक मतदाताओं की संख्या वाले पोलिंग बूथ के मानक अनुसार प्रदेश में लगभग 1 हजार नए पोलिंग बूथ स्थापित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून डॉ. सविन बंसल, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी एवं उप जिलाधिकारी डॉ. अपूर्वा सिंह उपस्थित रहे।

Related posts

कला संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री जितेंद्र कुमार राय ने किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन सामग्री की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, इसमें लापरवाही स्वीकार नहीं:जिलाधिकारी

rktvnews

रांची:21 अप्रैल को रन फॉर डेमोक्रेसी का आयोजन।

rktvnews

औद्योगिक विकास को गति: ₹1000 करोड़ के निवेश से 3,200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित, 16 औद्योगिक इकाइयों + 7 होटल ( 4 स्टार एवं 5 स्टार ) प्रस्तावों को PCC की बैठक में मिली स्वीकृति।

rktvnews

दुमका:खेलो इंडिया अस्मिता बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रत्येक जिले में पटाखा फैक्ट्रियों का निरीक्षण कर शासन को प्रतिवेदन भेजने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment