RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:वोट का अधिकार छीनने की साजिश के खिलाफ 9 जुलाई को होगा भोजपुर का चक्का जाम: जवाहर लाल सिंह

चक्का जाम की तैयारी पूरी, भोजपुर के सभी प्रखंडों में निकली प्रचार गाड़ी।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)08 जुलाई।भाकपा – माले जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि बिहार में गरीबों-वंचितों को मताधिकार से वंचित करने की साजिश के खिलाफ चुनाव आयोग के द्वारा दलित–पिछड़े–अकलियतों की वोटबंदी के खिलाफ व चार श्रम कोड लाने समेत अन्य मांगो को लेकर 9 जुलाई को अखिल भारतीय हड़ताल के अवसर पर सम्पुर्ण बिहार सहित भोजपुर का चक्का जाम रहेगा।
उन्होंने कहा कि भाकपा – माले सहित महागठबंधन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। आज गांव – गांव में प्रभातफेरी निकाला गया साथ ही आरा, कोईलवर, सन्देश, अगिआंव, सहार, तरारी, जगदीशपुर, शाहपुर सहित सभी प्रखण्डों में गाड़ी से प्रचार किया गया और कल के चक्का जाम का समर्थन करने का आह्वान आम जनता से किया गया।
उन्होंने कहा कि कल आरा,सहार, तरारी, पीरो, चरपोखरी, जगदीशपुर सहित सभी प्रखण्डों में चक्का जाम होगा।
प्रचार गाड़ी का नेतृत्व आरा में माले राज्य कमिटी सदस्य कयामुद्दीन अंसारी, आइसा राज्य सचिव सबीर कुमार, आइसा नेता रौशन कुमार , अगिआंव में अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, आरवाईए नेता अप्पू कुमार, विष्णु मोहन , जगदीशपुर में शाहनवाज खान, गणेश कुशवाहा ने नेतृत्व किया।

Related posts

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

हाइसेंस ने भारत में लॉन्च किए नई पीढ़ी के इन्वर्टर और स्मार्ट कनेक्टिविटी वाले एयर कंडीशनर।

rktvnews

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ ने भरी हुंकार!शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के आदेश को बताया संविधान विरोधी।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

राष्ट्रपति ने भारतीय सैन्य अकादमी में 158वें नियमित पाठ्यक्रम और 141वें तकनीकी स्नातक पाठ्यक्रम की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया।

rktvnews

08 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment