RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जन्मदिनम पर साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष ने किया गंगा प्रसाद का अभिनन्दन, साहित्यकारों ने दी बधाई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)08 जुलाई। बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ अनिल सुलभ ने अनेक साहित्यकारों के साथ सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद का उनके जन्म दिवस पर अभिनन्दन किया । मंगलवार को पूर्व राज्यपाल के राजा बाज़ार स्थित आवास पर उन्होंने शिष्टाचार के इस अवसर को एक उत्सव में बदल दिया। अंग-वस्त्रम पहनाते हुए डा सुलभ ने उनके शतायुष्य की कामना की और कहा कि श्री प्रसाद जैसी विभूतियों का सुदीर्घ जीवन इसलिए काम्य है कि इनका जीवन लोक-मंगल कारी होता है!
डा सुलभ ने कहा कि गंगा बाबू ने अपना समस्त जीवन ही नहीं अपनी देह भी समाज को अर्पित कर दिया हैं। ये महर्षि दधीचि के समान आदरणीय हैं। आपका जीवन वंदनीय मात्र नहीं, बल्कि अनुकरणीय भी है। साहित्य और संस्कृति के उत्थान में भी आपका माननीय योगदान रहा है। साहित्य सम्मेलन से आपके आत्मीय जुड़ाव से हम सभी अवगत हैं! राज्यपाल के रूप में भी सम्मेलन में अनेक बार आकर साहित्यकारों का मान बढ़ाया। एक लेखक के रूप में भी आपने प्रसिद्धि प्राप्त की है।
सम्मेलन के प्रचारमंत्री कुमार अनुपम, पुस्तकालय मंत्री ई अशोक कुमार, वरिष्ठ लेखिका डा पूनम आनंद, कवि ब्रह्मानन्द पाण्डेय , डा मनोज गोवर्द्धनपुरी आदि ने भी पुष्पहार पहनाकर श्री प्रसाद को बधाई दी। पूनम आनंद ने फल की एक टोकरी भेंट की।
इस अवसर पर श्री प्रसाद के विधायक पुत्र संजीव चौरसिया , वरिष्ठ समाज सेवी राजीव कुमार सिंह आदि प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थे । श्री चौरसिया ने मिठाई खिलाकर आगत साहित्यकारों का स्वागत किया तथा कृतज्ञता भी ज्ञापित की।

Related posts

राष्ट्रपति से उत्तराखंड के राज्यपाल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोजपुर: नये जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने जिले ,प्रखंड एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन।

rktvnews

चतरा:नगर परिषद् अन्तर्गत कतिपय जलश्रोतों के अतिक्रमण से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

शहीदे-आजम भगत सिंह को राष्ट्र नायक का दर्जा दे 23 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित करे सरकार :दिलराज प्रीतम

rktvnews

भोजपुर:बीपीएल कप सीजन 1 का हुआ समापन।

rktvnews

Leave a Comment