RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: पुलिस ने देसी कट्टा के साथ नाबालिक को पकड़ा।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।गीधा थाने की पुलिस ने हथियार के साथ एक नाबालिक को पकड़ा। पकड़े गए नाबालिक को पुलिस ने शनिवार को रिमांड होम भेज दिया। जानकारी के अनुसार गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल स्थित बाबू वीर कुंवर सिंह विजय स्तंभ के समीप से देसी कट्टा के साथ भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी नाबालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस आशय की जानकारी देते हुए गीधा थानाध्यक्ष उमुस सलमा ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई की एक देसी कट्टा लेकर किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में एक लड़का घूम रहा है। सूचना के आधार पर नाबालिक लड़के को निरूध कर थाने लाकर पूछताछ कर रिमांड होम भेज दिया गया। छापेमारी दल में गीधा थानाध्यक्ष उमुश सलमा, एएसआई शरद कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल रहे।

Related posts

नई दिल्ली:भव्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में गूँजी पंडित दीनदयाल की एकात्म मानववाद की अनुगूंज।

rktvnews

हम अपनी बेशकीमती विरासत को घर वापस लाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं: पीएम

rktvnews

उज्जैन:तारामंडल में बच्चे कलेक्टर संग चलें अनंत अंतरिक्ष की उड़ान पर।

rktvnews

दुमका:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न।

rktvnews

क्यों बिफरे सुशील मोदी??

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

Leave a Comment