RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में टेम्पू चालकों ने नगर आयुक्त का पुतला किया दहन,मामला अवैध वसूली का।

5 जुलाई को भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष होगा प्रदर्शन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)03 जुलाई।आरा नगर निगम के मिली भगत से ठेकेदार द्वारा अवैध वसूली के खिलाफ बिहार राज्य ऑटो ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ आरा की ओर से आज आरा नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन बस स्टैंड से निकलकर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आरा रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया।सभा की अध्यक्षता सचिव किरण प्रसाद ने किया!यह प्रदर्शन टेम्पू चालकों से अवैध वसूली के खिलाफ,एक नगर निगम के तहत 15 रुपए एक कूपन लागू करने,स्थाई टेम्पू ई-रिक्शा का स्टैंड बनाने की गारंटी करने,सभी टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंडों को अतिक्रमण मुक्त एवं प्रतिदिन सफाई की गारंटी करने,सभी स्टैंड में दर तालिका लगाने की गारंटी करने,सभी टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंडों में पेयजल सुविधा प्रदान करने,शीश महल चौक पर टेम्पू ई-रिक्शा स्टैंड बनाने,यातायात नियम का पालन करने आदि मांगों को लेकर किया गया!कार्यक्रम में सैंकड़ों की संख्या में टेम्पू चालक शामिल थे!
पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नेताओं ने कहा कि आरा नगर निगम के कर्मचारियों से लेकर अधिकारी एवं मेयर के मिलीभगत से अपने निजी स्वार्थ में आरा नगर निगम में एक टेंपो से कई जगहों पर वहां स्टैंडों में निगम के विभागीय वसूलीकर्ता एवं बंदोबस्तधारक तथा उनके सहयोगी प्राइवेट व्यक्तियों से वसूलीकर्ता टेंपो चालकों से 15 रुपए लेने की बजाय जबरन मनमाने तरीके से चुंगी वसूली कर रहे हैं एवं नहीं देने पर टेम्पो चालकों के साथ मारपीट किया जा रहा है तथा टेंपो चालकों को कोई सुविधा नहीं दिया जा रहा है!आये दिन टेम्पू ई-रिक्शा चालकों को पुलिस-गुंडा द्वारा शोषण हो रहा हैं।टेम्पू चालकों की अपराधियों द्वारा मारपीट व हत्या तक की जा रही है। लेकिन जिला प्रशासन टेम्पू ई-रिक्शा चालकों को सुरक्षा नहीं दे रही है।आगे वक्ताओं ने कहा कि अगर जिला प्रशासन व नगर निगम एक कूपन पर 15 रुपए लागू नहीं करती तो बिहार राज्य ऑटो ई-रिक्शा टेम्पू चालक संघ आरा इन सवालों को लेकर 5 जुलाई को भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष विशाल प्रदर्शन करेगा।टेम्पू हड़ताल किया जाएगा। प्रदर्शन में भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,नगर कमेटी सदस्य राजेन्द्र यादव, मनोज गुप्ता,धनंजय सिंह उर्फ छोटे सिंह,राजू ओझा,राजू खान,परमात्मा पासवान,अजय यादव,संजय कुमार,सुनील कुमार प्रियांशु कुमार,चंदन प्रसाद,पप्पू कुमार,संजय सिंह,मो०शमशाद,अशोक सिंह,गणेश कुमार,मोहम्मद चुन्नू,सुरेंद्र प्रसाद,भगवती प्रसाद,कैलाश प्रसाद व,श्याम पासवान,प्रिंस कुमार,राहुल कुमार,सनी प्रसाद,आकाश कुमार,समीम कुमार,मंजय यादव,अभिषेक कुमार,बंगारू ड्राइवर,रामचंद्र शर्मा,मनोज कुमार,मनोज शाह,गुड्डू कुमार,सूरज कुमार,प्रमोद केसरी,मन्नू कुमार,विशेश्वर प्रसाद,एनुअल हक,शंकर पासवान,कमलेश राम आदि सहित सैकड़ों टेम्पू चालक मौजूद थे।

Related posts

जीवन से जुड़ी रेखाएं।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज मे अन्नपूर्णा सामुदायिक रसोई के अंतर्गत जरूरत मंदों को कराया गया भोजन।

rktvnews

बिहार: जनता नही सहेगी तेजस्वी का भार ,बेमानी है यात्रा आभार: प्रशांत किशोर

rktvnews

अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए 71वें राष्ट्रीय पुरस्कारों के दौरान वर्ष 2023 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

rktvnews

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के ‘एकात्म मानववाद’ दर्शन की 60वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रीय स्मारक संगोष्ठी का आयोजन।

rktvnews

चतरा:प्रमंडल स्तरीय युवा उत्सव में चतरा ज़िले के विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता प्रतिभागियों को रांची के लिए किया गया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment