RK TV News
खबरें
Breaking News

अप्रैल-जून, 2025 में मॉयल ने नई ऊंचाइयों को छुआ।

स्थापना केबाद से रिकॉर्ड तिमाही उत्पादन किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 03 जुलाई।अपनी मजबूत वृद्धि दर को जारी रखते हुए, मॉयल ने जून में 1.68 लाख टन मैंगनीज अयस्क का अब तक का सबसे अधिक उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2% अधिक है।
अप्रैल-जून, 2025 की अवधि के दौरान भी, मॉयल ने निम्नलिखित उल्लेखनीय उपलब्धियाँ दर्ज की हैं:

• 5.02 लाख टन का अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही उत्पादन, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 6.8% अधिक है।

• 34,900 मीटर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ प्रथम तिमाही अन्वेषीकोर ड्रिलिंग, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 16.2% अधिक है।
परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए, मॉयल के अध्यक्ष सहप्रबंध निदेशक अजित कुमार सक्सेना ने कहा कि अप्रैल-जून, 2025 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन इसकी मजबूत बुनियादी इरादों और निरंतर विकास की संभावना को प्रदर्शित करता है।

Related posts

सारण:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी बीएलओ,बीएलओ सुपरवाइजर एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित।

rktvnews

कैबिनेट ने बिहार के बिहटा में 1413 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से नए सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी।

rktvnews

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का विस्तार होगा, संजय सेठ ने तीन लाख नए कैडेट जोड़ने की घोषणा की।

rktvnews

केवल नरेंद्र मोदी ही दायर कर सकते थे मानहानि का केस, शिकायत पॉलिटिकली मोटिवेटेड है’: सूरत कोर्ट में राहुल गांधी ने अपनी अपील में कहा

rktvnews

भोजपुर:निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के जनसंपर्क में दर्जनों मुखिया सरपंच पक्ष में हुए गोलबंद।

rktvnews

Leave a Comment