RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025–26 का जिलाधिकारी ने यमुना इंटर कॉलेज में किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)03 जुलाई।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2025–26 का बुधवार को शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी अस्मिता लाल द्वारा यमुना इंटर कॉलेज में किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को योजना के उद्देश्यों और महत्व की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक छात्रों को इस योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मेधावी एवं जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क कोचिंग की सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।
सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है जिसमें जरूरतमंद मेधावी छात्र अपना भविष्य बना सकते हैं और निशुल्क योग्य अध्यापकों द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित है जिन विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रतिभा करना है पर इस योजना से अवश्य जोड़े और अपने भविष्य और अपने सुनहरे सपनों को साकार करें , आपकी आज की मेहनत कल की सुकून भरी जिंदगी होगी।
जनपद स्तरीय समन्वय समिति पर दिव्यांगजनों के हितार्थ संचालित लाभार्थीपरक योजनाओं के शिविरों के आयोजन के साथ-साथ दिव्यांग बच्चों का चिन्हांकन एवं उनके समग्र पुनर्वासन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव समाज कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा , जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह अधिकारीगण, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार: PK ने पारस हॉस्पिटल में हुई हत्या पर सरकार और ADG को घेरा, बोले- ADG का बयान उनकी मानसिकता को दिखाता है, अगर मर्डर करने वाले लोग उन्हें किसान दिख रहे तो अपने आंख की जांच करानी चाहिए।

rktvnews

DRCC केंद्र धनुपरा में क्रांति दीदी की रसोई का भोजपुर डीएम राजकुमार ने किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर भोजपुरी के संवैधानिक मान्यता की उठी आवाज।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने भारतीय फुटबाल टीम को पाकिस्तान पर जीत पर दी बधाई।

rktvnews

शहरी एवं ग्रामीण ओलंपिक के आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: सीनियर सिटीजन वैलफेयर एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment