RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:शरद यादव की जयंती पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जुलाई।1 जुलाई को समाजवादी चिंतक भारत सरकार के पूर्व मंत्री, समाज वादके पुरोधा, स्वर्गीय शरद यादव का जयंती समारोह प्रो डॉ बीरेंद्र राय के अध्यक्षता में श्री कृष्ण चेतना समिति सभागार मेंआयोजित किया गया। संचालन यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया ने किया।समारोह के उद्घाटन राजद के वरिष्ठ नेता नन्द किशोर यादव ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने सम्बोधन में नन्द किशोर यादव ने कहा कि स्वर्गीय शरद यादव समाजवाद के प्रखर प्रहरी और राजनैतिक आंदोलन के अग्रदूत थे।उन्होंने कम उम्र में जबलपुर से पहली दफा लोकसभा चुनाव में विजयी हुए थे इसके बाद उतर प्रदेश के बूंदायूँ फिर बिहार मधेपूरा से लोकसभा के चुनाव जीते थे।
उन्होंने समाजवाद के लिए सड़क और सदन से तक आंदोलन किये।जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष हाकिम प्रसाद ने कहा कि शरद यादव ने जब महिला आरक्षण के बिल सदन में लाया गया तो महिला आरक्षण बिल के वर्तमान स्वरूप को विरोध कर सदन के पटल पर नही लाने दिया उनका मांग था कि महिला आरक्षण में अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के महिला को भी शामिल करने की मांग किये थे।अध्यक्षीय भाषण में प्रो बीरेंद्र राय ने कहा कि शरद यादव जी ने पहल कर मंडल आयोग को लागू करवाये थे।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे अजय यादव राजेन्द्र त्यागी जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सेवनृवित न्यायधीश अरुण कुमार राजेश दुबे जिला परिषद सदस्य भीम यादव जीतन यादव कामेश्वर यादव विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अल हफीज कॉलेज में भोजपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ।

rktvnews

हरिवंश को भोजपुरी सेवक सम्मान।

rktvnews

भोजपुर:शहीद कवि कैलाश के शहादत का सम्मान करते हुए उनके सपनों को साकार करें : डीआइजी

rktvnews

बिहार: भोजपुर: शहीद पुलिस कर्मियों के परिजन हमेशा उनकी सम्मान और मान्यता के रहेंगे हकदार:पुलिस अधीक्षक

rktvnews

भोजपुर :जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के दो दिवसीय रोजगार मेला का हुआ समापन।

rktvnews

लखीसराय: बुजुर्ग मतदाताओं ने मतदान के लिए किया प्रेरित।

rktvnews

Leave a Comment