RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास:डीएम की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास)01 जुलाई। सोमवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्केल ऑफ फाइनेंस (वियतनाम) के निर्धारण हेतु जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में की गई। आज की बैठक में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष 2025-26 में बैंकों द्वारा लाभुकों को कृषि, गव्य, मत्स्य एवं पशुपालन से संबंधित ऋण वितरण में अधिकतम कितना ऋण दिया जाए इस पर चर्चा हुई। सूचना के बावजूद महत्वपूर्ण बैठक में जिला गव्य पदाधिकारी एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी द्वारा उपस्थित नहीं होकर प्रतिनिधि को भेजने पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा काफी नाराजगी व्यक्त की गई और दोनों पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश प्रबंध निदेशक, सहकारी बैंक लिमिटेड को दिया गया।
वित्तमान निर्धारण में जिलाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी से गत वर्ष और इस वर्ष के स्केल ऑफ फाइनेंस में अंतर रहने पर पृच्छा की गई। जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा राज्य स्तर पर लिए गए निर्णय के आलोक में इस वर्ष स्केल आफ फाइनेंस के निर्धारण से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई और नए निर्धारण में सभी संबंधितों को अधिक से अधिक लाभ मिल सके जिलाधिकारी का स्पष्ट निर्देश सभी उपस्थित पदाधिकारी को दिया गया। उसी क्रम में आलू, स्ट्रॉबेरी, टमाटर, मोथा आदि उत्पादक किसानों के उत्पादन लागत की गहन समीक्षा की गई एवं वास्तविक लागत से संबंधित डाटा उपलब्धता के आलोक में स्केल आफ फाइनेंस का निर्धारण किया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, प्रबंध निदेशक सहकारी बैंक, एलडीएम, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी आदि सदस्य उपस्थित थे।

Related posts

पटना:क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कोई समझौता नहीं:सम्राट चौधरी

rktvnews

भोजपुर: जिले में घरेलू गैस की नहीं है दिक्कत,घर बैठे मिलेगी सुविधा।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की।

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती आयोजित!डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को उनके योगदान के लिए सम्मान नहीं मिलना शर्मनाक: पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

आईआईसीए और आरआरयू ने शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एसएएफ की 35वीं बटालियन मण्डला का नामकरण वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment