RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का शाहपुर मे भव्य स्वागत।

आदर्श मध्य विद्यालय, शाहपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों का स्वागत

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 जून। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ, पटना के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्राथमिक शिक्षक संघ, भोजपुर के जिलाध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय, अंकेक्षक  राम भूषण उपाध्याय, अखिल भारतीय शैक्षणिक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार, राज्य कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष संपत राय के बक्सर जाने के दौरान भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित मध्य विद्यालय मे भव्य स्वागत किया गया तथा माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। स्वागत करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ, भोजपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार ओझा, प्राथमिक शिक्षक संघ शाहपुर के सचिव प्रभाशंकर सिंह, शिक्षक उमेश कुमार पाण्डेय, सुनील तिवारी, पंकज कुमार पाठक सहित कई गणमान्य शिक्षक उपस्थित थे। इस अवसर पर सुधीर जी ने सेवा निवृत्त शिक्षक सत्येन्द्र कुमार सिंह को माल्यार्पण कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यकारी अध्यक्ष हरेन्द्र प्रसाद राय ने वर्तमान परिवेश में शिक्षा एवं शिक्षक की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।

Related posts

गढ़वा:झारखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को मिलेगा नया आयाम: प्रत्येक जिले में बनेगी “ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एंड मॉनिटरिंग कमेटी”

rktvnews

जयपुर:नारी शक्ति वंदन सम्मेलन: आधी आबादी की राजनीति में बढ़ेगी सहभागिता : मुख्यमंत्री

rktvnews

07 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा:PM Apprenticeship Mela -सह- भर्ती कैम्प का होगा आयोजन।

rktvnews

सत्या सेवा संस्थान द्वारा पौधारोपण! अभियान के तहत रोपे गए 501 पौधे।

rktvnews

मध्यप्रदेश:उप राष्ट्रपति भवन में डिंडोरी की औषधीय वनस्पतियों का हर्बल पार्क स्थापित होगा : उप राष्ट्रपति डॉ. धनखड़

rktvnews

Leave a Comment