RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने किया आम महोत्सव-2025 का उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)28 जून।आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन, पटना में आम महोत्सव-2025 का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया।
उद्घाटन के उपरांत मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न जिलों से आए आम उत्पादकों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न प्रजातियों का अवलोकन किया और उनकी गुणवत्ता एवं विविधता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
ज्ञात हो कि यह महोत्सव 28-29 जून तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राज्य भर से लगभग 800 आम उत्पादकों ने हिस्सा लिया है। प्रदर्शनी में 5,000 से अधिक आमों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
इस दो दिवसीय महोत्सव के दौरान ‘आम खाओ, इनाम पाओ’ सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है, जिनमें विजेताओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बिहार में पाई जाने वाली आम की विभिन्न प्रजातियों का अनूठा संग्रहण है, जिनमें मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बम्बई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, फजली और सीपिया जैसे प्रजातियाँ शामिल हैं।
कृषि विभाग द्वारा आम उत्पादन एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष का थीम है – ‘पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार।’
बिहार में लगभग 1.65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में आम का उत्पादन किया जाता है। कृषि रोड मैप के लागू होने के बाद वर्ष 2007-08 की तुलना में इसमें 82% तक वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य सरकार की आम विकास योजना के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण आम के उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Related posts

झारखंड: राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 फरवरी 26

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण (SSG) 2025 के लोगो का जिलाधिकारी ने किया लोकार्पण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

क्रांति और समाजवाद के मसीहा थे मैक्सिम गोर्की।

rktvnews

Leave a Comment