RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:5 बिहार बटालियन एनसीसी के कैडेट्स ने ब्लड बैंक में किया रक्तदान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जून।विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में एनसीसी के पांच कैडेट्स ने रक्तदान कर सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। आरा के 5 बिहार बटालियन एनसीसी,आरा के कैडेट्स एवं स्टाफ ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनु तिवारी के दिशा-निर्देशन में रेड क्रॉस सोसाइटी,आरा में स्वैच्छिक रक्तदान किया।
इस अवसर पर कैडेट जयचंद ने दूसरी बार रक्तदान कर अन्य कैडेट्स को प्रेरित किया।उनके इस योगदान से युवाओं में समाज सेवा की भावना को बल मिला है।
स्टाफ सूबेदार कुलविंदर सिंह एवं हवलदार लाल बहादुर सिंह ने भी रक्तदान कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया।कुल पांच कैडेट्स ने रक्तदान किया।
इस रक्तदान कार्यक्रम में सीनियर जीसीआई बिमला कुमारी, कैडेट अराध्या, कैडेट सिंकी कुमारी एवं कैडेट रंजन कुमार भी उपस्थित रहे और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।यह आयोजन युवाओं में मानवता की सेवा एवं जिम्मेदारी की भावना को जागृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। रेडक्रास सोसायटी की ओर से सचिव डा विभा कुमारी, पूर्व सचिव डा दिनेश प्रसाद सिन्हा, चिकित्सा पदाधिकारी डा बीपी सिंह, संरक्षण आनंद मोहन सिन्हा, सामाजिक कार्यकर्ता रामबाबू चौरसिया,तथा टेक्निशियन धर्मेंद्र पांडेय,मनोज साह,सुमन कुमारी,प्रभात मिश्र आदि रहे।

Related posts

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा की उपराष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

गया: जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने ज़िला स्तरीय पदाधिकारियों संग की बैठक।

rktvnews

गिरफ्तार अभियुक्त गया जेल।

rktvnews

भोजपुर : डीएम ने प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दत्तक अभिभावकों को सौंपा।

rktvnews

पटना:गौरैया की घर वापसी कैसे हो पर एक कार्य योजना पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार को सौंपी गयी।

rktvnews

झारखंड: गढ़वा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संबंध में की गई प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment