RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:डीएम ने कमला बलान के दायां एवं बायां तटबंध का किया निरीक्षण।

पदाधिकारीयों को सक्रिय एवं सतत अनुश्रवण करते रहने का दिए निर्देश।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार)23 जून। रविवार को जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार द्वारा कमला बलान के दायां तटबंध एवं बायां तटबंध का निरीक्षण किया।
उन्होंने सर्व प्रथम दायां तटबंध कोठराम चौक से रसियारी तक का निरीक्षण किए।
जिलाधिकारी ने कमला और कोसी नदी के बीच में बनने वाले पुलों का औचक निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को ससमय गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिए।
उन्होंने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को तटबंधों का सतत अनुश्रवण करने का निर्देश दिया। साथ ही वर्षा के दौरान होने वाले रेनकट को स समय मरम्मती करा लेने का निर्देश दिया।
इसी प्रकार उन्होंने बायां कमला बलान तटबंध के असमा से लेकर चतरा ख़ैसा तक निरीक्षण किए।
दायां कमला बलान तटबंध के कोठराम चौक से पलवा तक निरीक्षण किए। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अभियंताओं को तटबंध का निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल झंझारपुर-1 एवं झंझारपुर-2 से नदी एवं तटबंध के संबंध में जानकारी लिया।
जिलाधिकारी ने जल संसाधन विभाग के रसियारी में स्थित स्थाई कैंप का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, कार्यपालकअभियंता ,अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल,अंचलाधिकारी घनश्यामपुर,गौड़ाबौराम,कुशेश्वरस्थान,तारडीह एवं संबंधित पदाधिकारी एवं अभियंता गण उपस्थित थे।

Related posts

मिशन गगनयान- क्रू मॉड्यूल रिकवरी गोताखोरों के पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा।

rktvnews

भोजपुर:डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स के जोनल गेम्स में बी एस डीएवी को कुल13 गोल्ड, 12 सिलवर और 03 ब्रोंज।

rktvnews

भोजपुर :ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का जदयू जिलाध्यक्ष संजय कु सिंह के नेतृत्व में किया गया स्वागत।

rktvnews

भोजपुर:वोट की ताकत को जगाना बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि: जन सुराज

rktvnews

हनुमानगढ़:नारी शक्ति फिटनेस दौड़ एवं पोषण पखवाड़ा का आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया।

rktvnews

Leave a Comment