RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारतीय नौसेना ने एमवी वान हाई 503 पर बचाव दल को साहसिक हवाई मार्ग से उतारा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 14 जून।भारतीय नौसेना भीषण आग में घिरे एमवी वान हाई 503 के बचाव अभियान में 13 जून 2025 को बचाव दल को हवाई मार्ग से प्रवेश करवाकर अपने बचाव अभियान में तेजी लाई। तेजी से कार्रवाई करते हुए बचाव दल के सदस्यों को कोच्चि के आईएनएस गरुड़ में एक सीकिंग हेलीकॉप्टर पर चढ़ाया गया। नौसेना के हेलीकॉप्टर ने चुनौतीपूर्ण मौसम/समुद्री परिस्थितियों और जहाज पर लगी आग के बीच टीम को सफलतापूर्वक पोत पर चढ़ाया। बचाव दल को नीचे उतारा गया। बचावदल ने रस्‍सी को टग ऑफशोर वॉरियर से जोड़ा। इसे रस्‍सी से जोड़ने के बाद बचाव दल को नौसेना के हेलीकॉप्टर द्वारा पोत से सफलतापूर्वक निकाला गया। पोत को रस्‍सी से खींचने का अभियान शुरू हुआ।
वर्तमान में, भारतीय नौसेना के आईएनएस शारदा और ओएसवी एमवी ट्राइटन लिबर्टी भारतीय तटरक्षक बल और अन्य समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में बचाव अभियान में सक्रिय रूप से लगे हुए हैं। भारतीय नौसेना द्वारा बचाव दल को शीघ्रता से प्रवेश करवाकर और बाहर निकालकर बचाव के प्रयासों में तेजी लाई गई।

Related posts

उप-राष्ट्रपति का दीपावली की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संदेश।

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

इंदौर:9 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब और वाहन की गई जप्त।

rktvnews

समाज विकास नहीं कर सकता, अगर आप 50 प्रतिशत मानवता को न्याय नहीं देते- उपराष्ट्रपति

rktvnews

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग में लगभग पांच सौ सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों को सौंपा नियुक्ति पत्र।

rktvnews

Leave a Comment