RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सूबेदार संजीव कुमार सिंह का 5 बिहार बटालियन में किया गया सम्मान व विदाई।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून। गुरुवार को सूबेदार संजीव कुमार सिंह द्वारा किए गए साकारात्मक कार्य के लिए सूबेदार मेजर राकेश प्रसाद द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें समानित किया गया एवं सर्विस के अगले सफर के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर बटालियन के सभी सैनिक एवं सिविलियन स्टाफ के अतिरिक्त कई कॉलेजों के एशोसिएट एन.सी.सी.ऑफिसर जिसमें लेफ्टिनेंट डॉ राम नारायण मिश्र, सुशील कुमार बीएच एम सूबेदार रणविजय कुमार,सूबेदार प्रशांत मिश्र, गुरुप्रीत सिंह ,सुख चैन सिंह आदि भी मौजूद रहे । सूबेदार संजीव सिंह ने अपने तीन साल की सेवाओं को याद करते हुए ये बातें बताई आर्मी ज्वाइन करने का हरेक युवा का सपना होता है। यह सपना तब और परवान चढ़ता है जब किसी आर्मी जवान इंडियन आर्मी के ऑलिव ग्रीन ड्रेस में हो या कॉम्बैट ड्रेस में। यही सपना मैंने भी देखा था। यह सपना पूरा भी हुआ स्कूल ,कॉलेज के ए एन ओ एवम सी टी ओ जो सिविलियन कर्मी होते हैं के साथ तालमेल बिठाते हुए कैम्प करवाना, कैडेट का सलेक्शन करवाना या ड्रिल पीटी जैसे कक्षाओं का संचालन करवाना ।लेकिन धीरे धीरे सभी का भरोसा मेरे प्रति बढ़ता गया। 5 बिहार बटालियन मेरा परिवार और मैं इसका अटूट हिस्सा बन गया।
इस दौरान हजारों कैडेट जो गरीब , पिछड़े पारिवारिक माहौल से आते हैं कि आगे चल कर हम सेना में भर्ती होंगे आपने मातृभूमि की सेवा करेंगे, ऐसे युवाओं को मार्गदर्शन देने का अवसर मिला। ये कैडेट एकता, अनुशासन, ईमानदारी एवम कर्तव्यनिष्टा के गुणों के साथ देश एवम समाज की सेवा करेंगे यही हमारी मेहनत का फल होगा।

Related posts

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न कानूनों के बारे में दी गई विधिक जानकारी।

rktvnews

सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं खसरा -रूबेला उन्मूलन हेतु को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित !कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा के लिहाज से टीकाकरण जरूरी: जिलाधिकारी

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए अमर शहीदों, राज्य आन्दोलनकारियों एवं वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

प्रधानमंत्री को गयाना के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया।

rktvnews

प्रदेश के वन क्षेत्रों में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी शुरू – मुख्यमंत्री ने दी 9.74 करोड़ रुपए की स्वीकृति।

rktvnews

बिहार:जल-जीवन-हरियाली अभियान आत्मसात करने पर चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment