
RKTV NEWS/सासाराम (रोहतास )10 जुलाई।जिला पदाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में श्रावण मास 2025 के अवसर पर गुप्ताधाम में विधि-व्यवस्था संधारण एवं श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्था / तैयारी आदि के संबंध में निरीक्षण भवन दुर्गावती, चेनारी में समीक्षात्मक बैठक की गयी।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक रोहतास, वन प्रमंडल पदाधिकारी रोहतास, उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी रोहतास, गुप्ता धाम पूजा समिति के अध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों तथा स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा भाग लिया।
समीक्षात्मक के क्रम में निम्नांकित दिशा निर्देश जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा दिया गया
1. गुप्ता धाम पूजा समिति के अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि सावन माह में गुप्ता धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगभग हजारों में होती है, जिसके मद्देनजर पूजा समिति द्वारा लगभग 80 वॉलंटियर (स्वयंसेवक) विभिन्न स्थानों पर कार्यरत रहते हैं उक्त संदर्भ में जिला पदाधिकारी रोहतास के द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वॉलंटियरों की संख्या 100 रखी जाए ताकि श्रद्धालूओं की समस्याओं को कम किया जा सकें।
2. गुप्ता धाम में कार्यरत वॉलंटियरों का नाम / पता एवं मोबाईल नंबर प्रशासन को दिया जाए, ताकि प्रशासन के द्वारा उन्हें पहचान लिया जाए तथा पूजा समिति के अध्यक्ष को सुझाव दिया गया कि वॉलंटियरों को एक निश्चित पहचान पत्र भी निर्गत किया जाए।
3. गुफा के अंदर प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का निर्देश सिविल सर्जन, रोहतास को दिया गया।
4. गुप्ता धाम गुफा के अंदर शिवलिंग पर श्रद्धालुओं से केवल जल चढ़ाने का अपील किया गया है। फूल एवं बेलपत्र के उपयोग नहीं करना है।
5. गुप्ता धाम में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
6. गुप्ता धाम के भगवान शिव मंदिर के मुख्य द्वारा के आस-पास ही दान पेटी रखा जाए एवं उसके आस-पास सी.सी.टी.वी लगाने का निर्देश दिया गया, जिससे दानदाताओं को कठिनाई का सामना न करना पड़े।
7. गुप्ताधाम में जगह-जगह आवश्यकतानुसार बैरिकेटिंग लगाने का निर्देश दिया गया।
8. भगवान शिव मंदिर के मुख्य द्वार से 50 मीटर की दूरी पर बैरीकेटिंग कर वॉलेंटियरों का कार्यरत करने को कहा गया, ताकि श्रद्धालुओं को भीड़ की समस्या से निजाद दिलाया जा सकें।
9. भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा भी मौजूद रहेंगे। जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सासाराम को निर्देश दिया गया है कि वो इसके लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करना सुनिश्चित करेंगे।
10. गुप्ता धाम के कैंपस में महिलाओं एवं पुरूषों के लिए अलग कम-से-कम पांच शौचालय का / नये चापाकल का निर्माणधीन / पूराने चापाकल का मरम्मतिकरण / साफ-सफाई आदि की व्यवस्था हेतु कार्यपालक अभियंता, पी०एच०ई०डी को निदेशित किया गया।
11. सफाई के लिए कार्यपालक पदाधिकारी को दिशा-निर्देश दिया गया।
12. गुप्ताधाम में हेल्पडेस्क बनाया जाएगा। साथ ही अनुमंडल स्तर पर जगह-जगह कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश दिया गया है।
13. प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थानाध्यक्ष चेनारी को निर्देश दिया गया कि गुप्ता धाम मेला में विशेष निगरानी रखते हुये सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समुचित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
