RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: राज्यपाल ने बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ की बैठक।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)11 जून।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में बोट एसोसिएशन नैनीताल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैनी झील के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राज्यपाल के समक्ष कई सुझाव रखे। उन्होंने झील में बने बोट स्टैंड पर बारिश से बचाव के लिए शेल्टर निर्माण को यथाशीघ्र कराने, झील को जाने वाली सीढ़ियों की मरम्मत और उसमें सुरक्षा चैन लगाए जाने और टिकट काउंटर के जीर्णोद्धार की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्यपाल ने सभी सुझावों को सुनते हुए कहा कि नैनीताल की झील न केवल प्रदेश, बल्कि देशभर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, और इसका संरक्षण सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है। राज्यपाल ने बताया कि नैनी झील का तकनीकी सर्वेक्षण नेशनल हाइड्रोग्राफर ऑफिस देहरादून द्वारा किया गया है और उसकी रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। राज्यपाल ने बैठक के दौरान कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों के लिए बोट चालक वास्तव में एक प्रकार के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। उन्होंने कहा कि बोट चालक न केवल पर्यटकों को नैनी झील की सैर कराते हैं, बल्कि उन्हें नैनीताल की विशिष्टताओं, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य की जानकारी भी देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं और सुझावों के समाधान हेतु संबंधित विभागों, स्थानीय प्रशासन, मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री से समन्वय स्थापित कर ठोस कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

सरदार बल्लभ भाई पटेल

rktvnews

इंदौर:संभागायुक्त इंदौर संभाग दीपक सिंह एवं आईजी श्री अनुराग ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने अपहरण मामले के वांछित को किया गिरफ्तार।

rktvnews

31 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया सदर अस्पताल में जीविका दीदी की लॉन्ड्री का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment