RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आरा नगर के विकास के लिए आंदोलन संचालित करेगा भाकपा माले : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)10 जून।आज स्थानीय बेगमपुर में भाकपा माले अबरपुल, दुधकटोरा, वलीगंज, अहिरपुरवा, बेगमपुर, मिराचक, भलुहीपुर इलाका कमेटी की बैठक संपन्न हुई.यह बैठक आरा शहर में तेज गति से विकास के सवालों पर आयोजित थी.जिसमे हनुमान टोला से वलीगंज रामगढिय़ा होते हुए नाले के निर्माण और इस इलाके के जलजमाव को दूर करने पर आंदोलन करने पर विचार विमर्श हुआ.इस बैठक का संचालन भाकपा माले अबरपुल इलाका कमेटी के सचिव मो.खुर्शीद उर्फ मुन्ना जी ने किया.
बैठक में भाकपा माले आरा नगर सम्मेलन को सफल करने की योजना बनाई गई.तथा नगर सम्मेलन के बाद शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण, भंयकर इस गर्मी के मौसम में पेय जल संकट को दूर करने ,.गरीबों को पक्का मकान बनाने में ब्याप्त भ्रष्टाचार तथा जनवितरण प्रणाली द्वारा गरीबों के राशन लूट पर रोक लगाने तथा अबरपुल भलुहीपुर इलाके में प्राथमिक उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने , हनुमान टोला, वलीगंज, रामगढिय़ा मुख्य नाले के निर्माण व जलजमाव के सवाल सहित चापाकल तथा भेपर लाइट लगाने के सवाल पर आंदोलन किया जाएगा.
इस बैठक में मुख्य अतिथि के बतौर मौजूद भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा नगर निगम भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बन गया है जनता के मुलभूत समस्याओं से किसी को मतलब नहीं है। भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि मौनसुन से पहले मेयर और डिप्टी मेयर आपस में लूट की हिस्सेदारी के लिए लड़ने के बजाय आरा शहर के सभी आउटफाल नालों की उड़ाही का कार्य तेज गति से शुरू कराना चाहिए.भाकपा माले नेता ने आरा शहर की समस्याओं के लिए आरा के भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह को जिम्मेदार ठहराया.
वार्ड पार्षद मो.फैज उर्फ राजन ने कहा कि नल जल की जवाबदेह बुडको कम्पनी भ्रष्ट हो चुकी है.
बैठक में शामिल प्रमुख लोगों में मो.खुर्शीद , मो. फ़ैज़ उर्फ राजन शहाबुद्दीन कुरैशी, धनंजय सिंह, सोनेलाल गुप्ता , अमित कुमार मालाकार, नेहाल अहमद अंसारी आदि थे।

Related posts

भारत-कतर की भावी साझेदारी स्थिरता, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और ऊर्जा के आधार पर बनी रहेगी: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

भोजपुर पुलिस के सिपाही की संदिग्ध अवस्था में मौत।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी ने कृषि वर्ष 2023-24 के लिए पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का जगदीशपुर अनुमंडल में किया निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर में एक्सक्लूसिव स्टोर के लॉन्च के साथ एसुस, भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को कर रहा सुदृढ़।

rktvnews

सर्बानंद सोनोवाल ने पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए ‘सागर समृद्धि’ की आरंभ की।

rktvnews

दुमका: मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा का आयोजन, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को पुष्पांजलि अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment