RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने विभिन्न घटनाओं में मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों से की मुलाकात,दी सांत्वना।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 जून।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह सोमवार को क्षेत्र के बबुरा गाँव में पहुंचे। पश्चिमी बबुरा के बीरबहादुर सिंह के पुत्र दोमन सिंह के आकस्मिक मृत्यु की खबर सुनकर बड़हरा विधायक ने शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होने परिवार के सदस्य बीरबहादुर सिंह,रंजीत सिंह,पप्पु सिंह को इस दुख की घड़ी मे साथ रहने की बात कही और घटना पर दुख व्यक्त किया।
बबुरा में ही दो दलित परिवार के बच्चों के सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर सुनकर विधायक ने मृतक बबलू कुमार एवं राजु कुमार चौधरी के घर जा कर शोक संतृप्त परिवार से मिले।उन्होने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बहुत ही दुखद है।एक ही गाँव के दो परिवारो का चिराग बुझ गया। इस दुख की घड़ी मे मेरे द्वारा जो भी मदद की जरुरत है उसे मै अवश्य पूरा करूँगा। गरीब परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए मोबाईल पर प्रखंड पदाधिकारियों से बात की और परिवार को सरकारी सहायता जल्द प्रदान करने की बात बोली। ज्ञात हो कि पिछले दिन बबुरा के बबलू कुमार और राजु कुमार चौधरी का बिहिया तीयर थाना अंतर्गत सड़क दुर्घटना मे मृत्यु हो गया था।
विधायक द्वारा दोनो परिवार के सदस्य मनोज भगत,सुनील भगत,अशोक भगत,सुधीर चौधरी,दुर्गा चौधरी आदि से भेंट कर हर संभव मदद करने की बात कहा।
मौके पर बड़हरा भाजपा विधानसभा प्रभारी संजय कुमार सिंह, बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो,रामायण सिंह,हरिहर सिंह आदि थे।

Related posts

33 डुमरी उपचुनाव को लेकर हो रहे मतदान का जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गिरिडीह एवं पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह द्वारा किया गया मतदान स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

“मेरी माटी मेरा देश” अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

चोरी करते चोर पकड़ा गया, गया जेल।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

भोजपुर: डीएम के नेतृत्व में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, गंगहर,में आयोजित हुआ “खत लिखो अभियान” कार्यक्रम।

rktvnews

भोपाल:बिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिला 2 लाख रुपये का पारितोषिक।

rktvnews

Leave a Comment