RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में डाॅ. सौमित्र तिवारी ने कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 9 जून। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कुलसचिव के पद पर डाॅ. सौमित्र तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है। डाॅ. तिवारी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर में सहायक प्राध्यापक, फूड प्रोसेसिंग एंड टेक्नाॅलाजी, विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग के पद पर पदस्थ थे। उच्च शिक्षा विभाग के आदेश के बाद डाॅ. सौमित्र तिवारी ने 9 जून को विश्वविद्यालय में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। डाॅ. तिवारी ने कैमिकल इंजीनियरिंग, इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाॅजी गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से पीएचडी (डाॅक्टरेट) की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें 13 साल प्राध्यापक का शैक्षणिक अनुभव रहा है। साथ ही 8 वर्ष तक शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के संचालक रह चुके हैं। प्रशासनिक रूप से भंडार, वाहन आदि का प्रभार भी रहा है। आप योग साइंस के विभागाध्यक्ष भी रह चुके हैं तथा जनसंपर्क अधिकारी के रूप में अपका वृहद अनुभव रहा है। आप शिक्षक संघ के संस्थापक के रूप में लंबे समय तक संघ का नेतृत्व भी किये हैं।
कुलसचिव का पदभार ग्रहण कर डाॅ. सौमित्र तिवारी ने कुलपति प्रो. डाॅ. लवली शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय को कुलसचिव मिलने से विश्वविद्यालय की प्रगति और सर्वांगीण विकास में बेहतर योगदान मिलेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कुलसचिव का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. डाॅ. राजन यादव, डाॅ. मंगलानंद झा सहायक प्राध्यापक, विजय कुमार सिंह सहायक कुलसचिव, डाॅ. कौस्तुभ रंजन सहायक प्राध्यापक, प्रभारी कुलपति सचिवालय सी.पी. गायकवाड सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीडीसी ने लापरवाह और अनुपस्थित 81कर्मियों का मानदेय किया स्थगित।

rktvnews

दरभंगा:ग्राम संगठन स्तर पर हेल्थ कैंप लगाकर जीविका की सीएनआरपी दे रही स्वास्थ्य सलाह।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिले में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना ही प्राथमिकता- जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

चतरा:लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

rktvnews

बागपत:एफपीओ की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए तकनीकी व वित्तीय सहयोग तेज करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment