RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

रेड क्रॉस दिवस पर मुज्काफरपुर रेड क्रॉस द्वारा कार्यक्रम आयोजित।

मुज्जफरपुर/बिहार( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)08 मई। आज दिनांक 8 मई 2023 को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेड क्रॉस भवन मुजफ्फरपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार राज्य शाखा पटना के उपाध्यक्ष एवं जिला सचिव श्री उदय शंकर प्रसाद सिंह द्वारा रेड क्रॉस का ध्वज पूर्वाहन 10:00 बजे सम्मान पूर्वक फहराया गया एवं इस वर्ष की थीम – ”Everything We Do Comes #From Theheart” प्रचारित किया गया । इस समारोह में रेड क्रॉस कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर जलेश्वर प्रसाद, श्री राज नारायण सिंह राजू, रेड क्रॉस मुजफ्फरपुर के प्रशासक डॉ राधेश्याम पाण्डेय रेड क्रॉस के कर्मचारी गण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। 8 मई 1828 को रेडक्रॉस के संस्थापक एवं जनक हेनरी ड्यूनांट का जन्म स्विट्जरलैंड में हुआ था , इसलिए स्थिति को प्रत्येक वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस के रूप में मनाते हुए रेड क्रॉस का झंडा फहराया जाता है। अपने सीमित संसाधन के अधीन रेड क्रॉस संस्था पूर्णरूपेण पीड़ित मानवता की सेवा में समर्पित एवं आपदा प्रबंधन के लिए सतत् प्रयत्नशील संस्था है ।

Related posts

भोजपुर: कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

जदयू छोड़ने वाले कभी संगठन की नींव थे ही नहीं-कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव में 248 प्रत्याशी चुनावी रण में।

rktvnews

आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौता संयुक्त समिति की 5वीं बैठक जकार्ता में हुई।

rktvnews

डालमिया भारत फाउंडेशन ने बोकारो में आयोजित की सामुदायिक कल्याण पहल।

rktvnews

Leave a Comment