RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर जम्होर निवासी अजीत कुमार सिंह राज्य शाखा पटना में हुए सम्मानित।

पटना/ बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 08 मई। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बिहार स्टेट शाखा के द्वारा गाँधी मैदान स्थित कार्यालय भवन के सभागार में विश्व रेडक्रॉस दिवस के शुभ अवसर पे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी दुनांत के जन्म दिवस पे आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता बिहार राज्य शाखा के चेयरमैन डॉ बी बी सिन्हा जी ने किया. सर्वप्रथम चेयरमैन के द्वारा रेडक्रॉस का झंडोतोलन किया गया.तत्पश्चात तस्वीर पे माल्यार्पण किया गया. रेडक्रॉस के सभागार में इस वर्ष के थीम पे विचारगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता तारा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ रविंद्र नारायण सिंह , मेडिक्लेम हॉस्पिटल के संस्थापक विनीत जी, प्रबंध समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह, धनंजय शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जैसवाल रामभजन सिंह आदि ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए रेडक्रॉस के मूल सिद्धांत , उद्देश्य एवं सेवाओं पे विस्तार पूर्वक चर्चा किया. साथ ही रेडक्रॉस की सेवाओं को पंचायतों तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पे औरंगाबाद जिला रेडक्रॉस के पूर्व वाईस चेयरमैन, रोटरी क्लब डिस्ट्रिक्ट बत्तीस पचास के जोन पंद्रह के असिस्टेंट गवर्नर अजीत कुमार सिंह को रेडक्रॉस एवं समाज सेवा में दिए विशिष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया. रेडक्रॉस के चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा , कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार जैस्वाल जी, प्रबंध समिति सदस्य धनज्जय शर्मा, विनोद जी, तारा हॉस्पिटल के संस्थापक डॉक्टर रविंदर नारायण जी, रेडक्रॉस के महासचिव सलाउद्दीन जी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
सम्मानित होने पे अनिल अग्रवाल पंचायत समिति सदस्य, उमादेवी, पूर्व मुखिया सुरेंदर गुप्ता, संजय गुप्ता, पूर्व मुखिया संजीव दूबे, सुशील कुमार सिंह छोटे, आदि लोगों ने श्री सिंह को बधाई दिया।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री जागेश्वर मंदिर समिति द्वारा आयोजित श्रावणी मेले 2025 के शुभारंभ अवसर पर वर्चुअल माध्यम से हुए शामिल।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न, दिए गए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

रोहतास:जिलाधिकारी का जनता दरबार।

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं : जिला परिवहन पदाधिकारी

rktvnews

भोजपुर:पार्टी कार्यालय में मनी पं नेहरू की पुण्यतिथि, माई बहन मान योजना”में 2500 रु मिलेगी सहायता राशि: विधायिका श्वेता सिंह

rktvnews

उर्दू भाषा के प्रति जागरूकता हेतु प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment