RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

जदयू छोड़ने वाले कभी संगठन की नींव थे ही नहीं-कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा।

जनकल्याणकारी सोच और सिद्धांतों पर आज भी कायम हैं जदयू- कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,17 मार्च। बीते कुछ दिनों से बिहार में दलीय संगठनों की अदला बदली का सिलसिला काफी तेजी से देखने को मिल रहा है इसी अदला बदली के क्रम में जदयू संगठन को छोड़ दूसरे संगठनों में जाने वाले सदस्यों पर टिप्पणी करते हुए पूर्व भोजपुर जनता दल यू के जिलाध्यक्ष कामेश्वर प्रसाद कुशवाहा ने कहा की आज कल दलीय संगठनों में सदस्यों द्वारा अदला बदली का खेल काफी लोकप्रिय हो रहा है जिसे अपने स्वार्थ और सत्ता लोभी संगठनों के द्वारा काफी सुनियोजित तरीके से चलाया भी जा रहा है। जदयू छोड़ अन्य संगठनों में जाने वाले पर तंज कसते हुए कहा की नीतीश कुमार की जनता दल यू संगठन की नींव काफी मजबूत है,1994 ने जनता दल जार्ज,फिर समता पार्टी और आज जनता दल यू की बुनियाद अपने सिद्धांतों पर संगठन निर्माण के सदस्यों के साथ आज भी टिकी है रही बात संगठन छोड़ कर जाने वालो की तो जिन्होंने भी संगठन को छोड़ा है, वो सभी जदयू के नीव थे ही नहीं उनका काम था जदयू संगठन के माध्यम से अपनी पहचान बनाना ताकि भ्रष्टाचार के बाजार में उनकी कीमत ज्यादा आंकी जा सके और उन्हे जनहित विरोधी संगठनों से ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सके।जदयू अपने जिन सिद्धांतों और जनसेवा सोच के साथ जनता के बीच आई थी,आज भी उसी पर कायम है जिसे स्वार्थ में लिप्त और सिर्फ व्यक्तिगत विकास की चाह रखने वालों ने ही छोड़ा है जो कभी इस संगठन के नीव थे ही नहीं। इनकी संज्ञा आया राम गया राम वाली है।

Related posts

भोजपुर : करनामेपुर के नये थानाध्यक्ष के योगदान समारोह व निवर्तमान थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

जिला पदाधिकारी ने जिला स्तरीय सभी विभागीय पदाधिकारी के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की।

rktvnews

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:बिहार सरकार के दोहरी शिक्षा नीति के खिलाफ किया गया पुतला दहन।

rktvnews

भोजपुर : सोनबरसा मे मारपीट व गोलीबारी मामले मे 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, तीन गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा में हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment